भोपाल

Bhopal News : काकरोच के कारण बदले 18 घर, फिर तंग आकर पति ने मांगा तलाक

भोपाल (Bhopal News in Hindi) : पति पत्नी के बीच झगडा होना आम बात है। दोनों के बीच विवाद के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन एक भोपाल में एक पति पत्नी के बीच विवाद एक अजीबोगरीब कारण सामने आया है। पत्नी काकरोच से डरती है इसलिए पति को 18 बार घर बदलना पड़ा। जब इसके बाद भी पत्नी का काकरोच से डर समाप्त नहीं हुआ तो मजबूरन पति तलाक चाह रहा है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार भोपाल शहर के रहने वाले एक इंजीनियर की शादी टूटने की कगार पर है। बताया जाता है कि वर्ष 2017 में इनकी शादी हुई। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था लेकिन एक दिन घर मे काकरोच देखकर महिला तेज से चीख उठी।

बदलने पडे़ कई मकान

घर में काकरोच दिखने के बाद महिला घर बदलने का दबाव बनाने लगी। यह क्रम काफी समय तक चलता रहा। पति ने बतया कि पत्नी के कहने पर 18 बार घर बदल चुका है। लेकिन के स्वाभाव में कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है।

डाक्टर को दिखाया

पति ने बताया कि महिला की मांशिक हालत को देखते हुए पति ने पत्नी को मनोचिकित्सक को दिखाया। लेकिन पत्नी इलाज के लिए नहीं मानी। इलाज के नाम लेते ही महिला कहती है वह मांशिक रोगी बताकर पति तलाक लेना चाहता है।

भाई बेलफेयर सोसाइटी पहुंचा मामला

पुरूषों के हित में काम करने वाली संस्था भाई बेलफेयर सोसाइटी में उक्त प्रकरण पहुंच गया है। संस्था पति तथा पत्नी की काॅउंसलिंग करवा रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है आखिर परेशानी का मुख्य कारण क्या है। वही दोने के परिवार के लोग भी सम्बंध को बचाना चाह रहे हैं।

Next Story