भोपाल

MP Recruitment: एमपी के कॉलेजों में 1700 सहायक प्राध्यापकों की होगी भर्ती

Sanjay Patel
18 Dec 2022 7:57 AM GMT
MP Recruitment: एमपी के कॉलेजों में 1700 सहायक प्राध्यापकों की होगी भर्ती
x
MP Recruitment: प्रदेश के महाविद्यालयों में जल्द ही विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें करीब 1700 सहायक प्राध्यापकों के खाली पदों को भरा जाएगा।

MP Recruitment: प्रदेश के महाविद्यालयों में जल्द ही विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें करीब 1700 सहायक प्राध्यापकों के खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में कुल 2053 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रोस्टर फाइनल कर मप्र लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।

दो चरणों में होगी भर्ती

उच्च शिक्षा विभाग में चार हजार से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। जिन्हें दो चरणों में भरा जाएगा। पहले चरण में सहायक प्राध्यापक के विभिन्न विषयों के 1669 पद, ग्रंथपाल के 255 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 129 रिक्त पद भरे जाएंगे। जबकि सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने मुख्य विषयों के साथ सह विषयों की सूची जारी कर दी है। जिसमें से कुछ सह विषयों को हटाया गया है तो कुछ विषयों को जोड़ा भी गया है। भर्ती के संबंध में इस माह के अंत तक विज्ञापन जारी किया जाएगा। विभाग द्वारा 2017 के आदेश को रद्द कर मुख्य और सह विषयों की संशोधित नई सूची जारी की है। यहां उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा विभाग पांच वर्ष बाद यह भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर रहा है। इसके पूर्व वर्ष 2017 में पदों पर भर्ती की गई थी। जिसमें तकरीबन ढाई हजार रिक्त पदों पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से भरा गया था।

यह किए गए बदलाव

विभाग ने मुख्य विषयों के साथ सह विषयों की सूची जारी कर दी है। जिसके अनुसार वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र, प्राणी शास्त्र और संस्कृत विषयों में संशोधन किए गए हैं। वनस्पति शास्त्र से बायो केमेस्ट्री और फारेस्ट सह विषय को हटाया गया है। जबकि रसायन शास्त्र विषय में ड्रग रसायन सह विषय जोड़ा गया है। वाणिज्य की बात की जाए तो सह विषय प्रबंधन हटा दिया गया है। वहीं प्राणीशास्त्र में बायोकमेस्ट्री को हटाया गया है। संस्कृत विषय में से योग सह विषय को हटाकर योग को मुख्य विषय के रूप में शामिल किया गया है।

Next Story