भोपाल

भोपाल / पारिवारिक विवाद में 1 की गई जान, 3 घायल

भोपाल। नशे का आदी हो चुका युवक अपने ही घर वालों को मौत के घाट उतार दिया। वह नशे के लिए पैसांे की मंाग कर रहा था। लेकिन मां देने से इंकर कर दिया और और गुस्से में आये युवक ने घर मे रखा बैट उठाया और मां के उपर हमला कर दिया। 

भोपाल। नशे का आदी हो चुका युवक अपने ही घर वालों को मौत के घाट उतार दिया। वह नशे के लिए पैसांे की मंाग कर रहा था। लेकिन मां देने से इंकर कर दिया और और गुस्से में आये युवक ने घर मे रखा बैट उठाया और मां के उपर हमला कर दिया।

वही बीच बचाव के लिए आई भाभी, पडोसी तथा भतीजे पर हमला कर घायल कर दिया। वही सिर में गहरी चोट लग जाने से आरोपी के भाभी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वही अन्य घायलांे का इलाज चल रहा है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार छोला मंदिर थाना इलाके में भानपुर के अटल नेहरू नगर निवासी इमरान उर्फ टिल्लू ने पैस के लिए घर में मारपीट की है। बताया गया है कि आरोपी कचरा बीनने का काम करता है। साथ ही इमरान नशा का आदी है।

बताया जाता है कि इमरान सोमवार दोपहर नशे की हालत में घार पहुंचा। वह मां जेबरुननिशा से पैसे की मांग कर रहा था। मा जेबरुननिशा ने पैसे देने से मना कर दिया तो वह आगबबूला हो गया। गुस्से मंे आकर इमरान ने कमरे मे रखे बैट से मां जेबरुननिशा तथा भतीजे के सिर पर वार कर दिया।

ऐसे में खून से लथपथ हालद देख आरोपी की भीभी रजिया बीच बचाव के लिए दौडी तो आरोपी ने उस पर भी किसी धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि घर में चीख पुकार सुन पडोस रुकसाना बी पति मोह रफीक दौडे जिस पर वह पडोसियो पर भी वार कर घायल कर दिया। और मौके से फरार होगया।

ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान आरोपी की भाभी की मौत हो गई है वहीं मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में है।

Next Story