भोपाल

कांग्रेस के इस विधायक ने किया CM KAMALNATH सरकार पर पहला वार, दिया विधायक पद से इस्तीफ़ा :

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
कांग्रेस के इस विधायक ने किया CM KAMALNATH सरकार पर पहला वार, दिया विधायक पद से इस्तीफ़ा :
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल. मध्य प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के लापता 4 विधायकों में से एक हरदीप सिंह डंग ने अपना इस्तीफा स्पीकर एनपी प्रजापति और मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेजा। डंग 3 दिनों से लापता थे। अपने इस्तीफे में डंग ने इस्तीफे में लिखा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी से नाराज हैं। उन्होंने लिखा, "न मैं कमलनाथ गुट का हूं, न दिग्विजय सिंह और न ही सिंधिया गुट का हूं। मैं सिर्फ कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं। इसलिए मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।" सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ और विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं।

कांग्रेस के एक अन्य लापता विधायक कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह के बेटे ने भी उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भोपाल में दर्ज करवाई है। हरदीप और बिसाहूलाल के अलावा रघुराज कंसाना और निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भी 3 दिन से लापता हैं।

मप्र में 2 दिन से जारी सियासी ड्रामा

  • मध्य प्रदेश में सियासी ड्रामा मंगलवार सुबह दिग्विजय सिंह के ट्वीट के साथ शुरू हुआ। उन्होंने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस विधायकों को दिल्ली ले जाया गया। इसके बाद मंगलवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दिल्ली पहुंचे तो सियासी पारा और चढ़ गया। कांग्रेस ने इसी दिन देर रात दावा किया कि भाजपा ने कांग्रेस के 6, बसपा के 2 (एक निलंबित) और एक निर्दलीय विधायक को गुड़गांव के आईटीसी मराठा होटल में बंधक बनाया।
  • मंगलवार रात को ही भोपाल से मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली भेजा गया। बुधवार दोपहर 6 विधायक भोपाल पहुंचे। इनमें सपा के राजेश शुक्ला (बब्लू), बसपा के संजीव सिंह कुशवाह, कांग्रेस के ऐंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, कमलेश जाटव और बसपा से निष्काषित राम बाई शामिल हैं।
  • इसके बाद भी कांग्रेस के बिसाहूलाल, हरदीप सिंह डंग, रघुराज कंसाना और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा की लोकेशन नहीं मिल रही थी। दिग्विजय ने फिर आरोप लगाया कि भाजपा ने 4 विधायकों को जबरन गुड़गांव से बेंगलुरु शिफ्ट किया है।

कुल सीटें: 230 मौजूदा सदस्य संख्या: 228 विधानसभा अध्यक्ष को छोड़कर सदन में संख्या: 227 (भाजपा और कांग्रेस विधायकों के निधन से दो सीटें खाली) बहुमत का आंकड़ा: 114

स्पीकर काे छोड़कर और डंग का इस्तीफा स्वीकार होने पर कांग्रेस सहयोगियों पर निर्भर हो जाएगी

बसपा विधायक रामबाई पार्टी से निलंबित हैं।

कांग्रेस के पास 119 की संख्या बसपा के 2, सपा के 1 और 4 निर्दलीय विधायक कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं। इस तरह सत्तापक्ष 119 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा है।

Next Story