भिंड

मोटर निकालने कुएं में उतरे 3 किसानों की जहरीली गैस से मौत, 1 गंभीर

मोटर निकालने कुएं में उतरे 3 किसानों की जहरीली गैस से मौत, 1 गंभीर
x
पानी का स्तर बढ़ने से कुएं में मोटर निकालने घुसे 3 किसानों की मौत हो गई, वहीं बचाने के लिए कुएं में उतरा एक युवक की हालत गंभीर है

भिंड : क्वारी नदी में पानी का स्तर बढ़ने से कुएं में मोटर निकालने घुसे 3 किसानों की मौत हो गई। वहीं बचाने के लिए कुएं में उतरा एक युवक बेहोश हो गया। जिसे गांव के लोगों की मदद से बचा लिया गया। बेहोशी की हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को दी गई लेकिन घटना के कई घंटे बाद प्रशासन पहुंचा। कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था जिसकी चपेट में कुएं में घुसे किसान आ गये।

भिंड के अटेर थाना क्षेत्र की घटना

जानकारी के अनुसार भिंड के अटेर थाना अंतर्गत परा गांव में शुक्रवार सुबह हनीफ, बसारत तथा भूरे खां नाम के तीन युवक कुएं में लगी मोटर निकालने घुसे। कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। ऐसे में तीनों को चक्कर आने लगा। लोगों ने कुएं के अंदर से बाहर निकालने के लिए आवाज लगाई। बचाव के लिए एक युवक रस्सी के सहारे कुएं में उतरा लेकिन वह आधी दूर तक पहुंचा और वह भी बेहोश होने लगा। जिसे बाहर रहे लोगों ने खीच लिया।

सूचना के कई घंटे बाद पहुंचा प्रशासन

गांव के लोगों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी। लेकिन प्रशासन के आला अधिकारी कई घंटे के बाद पहुंचे वह भी आधी अधूरी व्यवस्था के साथ। आक्शीजन सिलेंडर के बिना कुएं में घुसना असम्भव था। ऐसे में प्रशासन के लोग सिलेंडर के इंतजाम में लग गये। हादसे के बाद कई गांव के लोग एकत्र हो गया थे। भारी भीड एकत्र होने से लोगो में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

ग्रामीणों ने लगाया जाम

समय पर सूचना देने के बाद भी प्रशासन के लोग देर से पहुंचे। वही कई गांव के एकत्र लोग आक्रोशित हो गये। लोगो ने सडक पर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुचे एसपी मनोज कुमार सिंह, एसडीएम उदय सिंह सिकरवार समेत अन्य अफसरों ने लोगों को समझाइस दी। जिसके बाद जाम खुला। प्रशासन किसनों का शव कुएं से निकालने के इंतजाम में लगा हुआ है।

खेतो में भरने लगा था बाढ़ का पानी

लगातार बारिश होने से क्वारी नदी का पानी चारों ओर फैल रहा था। जिस जगह हादसा हुआ वहां भी बाढ का पानी तेजी के साथ खेतों में भर रहा था। कुएं में लगी मोटर डूब जाने के खतरे को देखते हुए किसान उसे निकालने के लिए कुएं में उतरे थे। लेकिन वहां जहरीली गैस होने से सभी बेहोस हो गए। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी उन्हे बाहर नहीं निकाल जा सका और उनकी मौत हो गई।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story