ऑटो

जल्द भारत में लांच होगी Yamaha FZ-X 150cc मोटरसाइकिल, कीमत....

Ankit Neelam Dubey
8 Jun 2021 3:53 PM GMT
जल्द भारत में लांच होगी Yamaha FZ-X 150cc मोटरसाइकिल, कीमत....
x
Yamaha FZ-X 150cc motorcycle to be launched on June 18 | Yamaha 2021 के लिए अपना पहला नया FZ-X लॉन्च करने के लिए तैयार है। रेट्रो-स्टाइल कम्यूटर 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। नई Yamaha FZ-X, FZ-FI V3 पर आधारित होगी और वैश्विक बाजारों में बेचे जाने वाले Yamaha XSR 150 के साथ कुछ स्टाइलिंग फीचर्स शेयर करेगी। 

Yamaha 2021 के लिए अपना पहला नया FZ-X लॉन्च करने के लिए तैयार है। रेट्रो-स्टाइल कम्यूटर 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। नई Yamaha FZ-X, FZ-FI V3 पर आधारित होगी और वैश्विक बाजारों में बेचे जाने वाले Yamaha XSR 150 के साथ कुछ स्टाइलिंग फीचर्स शेयर करेगी। आगामी Yamaha FZ-X की कीमत Standard FZ से लगभग 5,000-10,000 रुपये अधिक होने की उम्मीद है।

Yamaha वर्तमान में FZ, R15 और MT15 जैसे मॉडलों के साथ 150-200cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक मजबूत उपस्थिति बनाई है जो यामाहा को 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखने में मदद करता है। Yamaha FZ-X, Yamaha Motor India का भारतीय मार्किट में प्रेसेंस और भी बढ़ाएगा।

yamaha_fz-x

Yamaha FZ-X Specifications

नई Yamaha FZ-X अपने इंजन लाइनअप को FZ FI और FZS FI के साथ शेयर करेगी। यह 149cc, एयर कूल्ड, SOHC मोटर 7,250 RPM पर 12.2 hp पावर और 5,500 RPM पर 13 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। Yamaha FZ-X 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 7 स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक और फ्रंट में 282mm डिस्क ब्रेक और रियर में 220mm डिस्क के साथ सिंगल चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) स्टैंडर्ड के रूप में दिया गया है। बाइक ट्यूबलेस टायर्स से लैस अलॉय व्हील्स पर चलेगी।

Yamaha FZ-X की लंबाई 2,020mm, चौड़ाई 785mm और ऊंचाई 1,115mm होगी।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story