ऑटो

Volvo अपनी SUV XC40 पर दे रहा भारी डिस्काउंट, जल्दी देखे नहीं तो होगी देर

Ankit Neelam Dubey
25 May 2021 3:14 PM GMT
Volvo अपनी SUV XC40 पर दे रहा भारी डिस्काउंट, जल्दी देखे नहीं तो होगी देर
x
Volvo India is offering huge discounts on its SUV XC40 | Volvo India | Volvo XC40 | Auto news in Hindi | Volvo Car India ने XC40 SUV पर डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। XC40 कार निर्माता के भारत पोर्टफोलियो में सबसे किफायती पेशकश है।

Volvo Car India ने XC40 SUV पर डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। XC40 कार निर्माता के भारत पोर्टफोलियो में सबसे किफायती पेशकश है। Volvo की कारे उनकी सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। पांच सीटों वाली इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 41.25 लाख रुपये थी। अब, स्वीडिश कार निर्माता ने 3.26 लाख रुपये की छूट की घोषणा की है, जिससे कीमत 37.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। XC40 SUV पर चल रहा ऑफर Volvo India की ऑफिसियल साइट पर दिया गया है।

XC40 को भारत में एकमात्र T4 R-डिज़ाइन ट्रिम में पेश किया गया है जिसमें सिग्नेचर T-आकार के DRLs और ग्लॉस ब्लैक में सिंगल-फ़्रेम फ्रंट ग्रिल है। 18 इंच के अलॉय व्हील्स के ऊपर प्लास्टिक की मोटी क्लैडिंग XC40 को रफ एंड टफ लुक देती है।

Volvo XC40 केवल पेट्रोल इंजन के साथ आती है। 2.0-लीटर गैसोलीन मोटर 187bhp और 300Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है जो आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। शीर्ष गति 180 किमी प्रति घंटे तक सीमित है। Volvo भारत में जल्द Volvo XC40 Recharge लॉन्च करने के लिए भी तैयार है।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story