ऑटो

Volkswagen Polo का नया आटोमेटिक मॉडल भारत में लांच हुआ, जानिए कीमत और फीचर्स

Ankit Neelam Dubey
3 Jun 2021 8:41 PM GMT
Volkswagen Polo का नया आटोमेटिक मॉडल भारत में लांच हुआ, जानिए कीमत और फीचर्स
x
Volkswagen Polo's new automatic model launched in India, know price and features | Polo Comfortline TSI AT | Auto news in hindi | जर्मन ऑटो दिग्गज Volkswagen ने Polo Comfortline TSI को भारत में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 8.51 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।

जर्मन ऑटो दिग्गज Volkswagen ने Polo Comfortline TSI को भारत में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 8.51 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। Volkswagen ने पहले ही ग्राहकों के लिए 2021 Polo Comfortline TSI AT के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। नए Polo मॉडल की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है।

volkswagen_polo

Polo Comfortline TSI AT फीचर्स

नई 2021 Polo Comfortline को Volkswagen Group ने BS 6-Compliant 1.0-लीटर Turbocharged Stratified Injection (TSI) इंजन द्वारा संचालित किया जाएगा। इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। इंजन 110 ps की पीक पावर और 175 Nm पीक टॉर्क का जेनेरेट कर सकती है।
नयी Polo वैरिएंट में ऑटो-क्लाइमेट्रॉनिक एयर-कंडीशनिंग फीचर है, इसके अलावा 17.7 सेमी ब्लौपंकट म्यूजिक सिस्टम, केवल इस ट्रिम के लिए विशेष रूप से है। नई Polo Comfortline TSI AT पांच रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी, जिसमें फ्लैश रेड, सनसेट रेड, कैंडी व्हाइट, रिफ्लेक्स सिल्वर और कार्बन स्टील शामिल हैं।
सुरक्षा के लिहाज से, Polo Comfortline TSI AT डुअल एयरबैग, ABS, रियर पार्किंग सेंसर, हाई-स्पीड अलर्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर से लैस है।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story