ऑटो

टोयोटा लांच करेगी न्यू-जेनरेशन Toyota Prius 2023, जानें खूबियां

टोयोटा लांच करेगी न्यू-जेनरेशन Toyota Prius 2023, जानें खूबियां
x
Toyota Prius 2023: टोयोटा की न्यू जेनरेशन टोयोटा प्रियस पहले से और भी स्पोर्टी होगी।

Toyota Prius 2023 Specifications And Features: टोयोटा कम्पनी कुछ समय पहले अपनी 2023 Prius Hybrid के बारे में जानकारी दी थी। जिसे कम्पनी अगले महीने यानी की नए साल में लांच करने का प्लान बना रही है। जिसे शुरुआत में अमेरिकी बाजार में पेश किया जायेगा। Toyota Priyus 2023 की दूसरी पीढ़ी के टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर आधारित है। बात करें Toyota Prius 2023 की तो इस बार कम्पनी रिडिजाइन करके मार्केट में उतारेगी। और इसके डिजाइन के साथ ही फीचर्स में भी अपडेट देखने को मिलने वाले हैं। खैर Toyota Prius 2023 से जुड़े स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Toyota Prius 2023 Specifications

  • Toyota Prius 2023 Engine : प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी, जिसमें 2.0-लीटर 4-सिलेंडर इंजन देखने को मिलेगा।
  • Toyota Prius 2023 : 13.6kWh की बैटरी कैपेसिटी भी मिल जाती है।
  • Toyota Prius 2023 Power : यह इंजन 220BHP की पावर जनरेट करता है। वहीं ऑउटगोइंग मॉडल 121 bhp का पावर जेनरेट करता है।
  • Toyota Prius 2023 0 To 100 : 7.0-7.2 सेकेण्ड में यह 0 से 100 की रफ़्तार पकड़ लेती है।
  • Toyota Prius 2023 Seating Capacity : 5 सीटिंग कैपेसिटी।
  • Toyota Prius 2023 Range : फुल ईवी मोड में 90 किमी तक की रेंज प्रदान करेगी।
  • Toyota Prius 2023 Price : इस कार के अमेरिका में 6 वेरिएंट लांच किये जायेंगे, जिसकी शुरूआती कीमत 27,450 डॉलर हो सकती यानी की 22.72 लाख भारतीय रूपए।

Toyota Prius 2023 Features

टोयोटा सेफ्टी सेन्स मिलेगा, जिसमें आगे की तरफ मोनोकुलर कैमेरा, डिजिटल इनर मिरर, रियर फेसिंग कैमेरा व व्हीकल ड्राइव। रिमोट फंक्शन के साथ एडवांस पार्किंग भी और आटोमैटिक कंट्रोल ड्यूरिंग पार्किंग जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Next Story