ऑटो

Top 5 Safest Cars In India: भारत में बिकने वाली सबसे सुरक्षित 5 कार्स, आपकी क्या है पसंद

Top 5 Safest Cars In India: भारत में बिकने वाली सबसे सुरक्षित 5 कार्स, आपकी क्या है पसंद
x
Top 5 Safest Cars In India: NCAPs ग्लोबल लिस्ट में भारत की 5 सबसे सुरक्षित कार्स भी शामिल हैं जिन्हे क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है

Top 10 Safest Cars In India: टाटा (TATA) की नई मिनी एसयुवी (Mini SUV) टाटा पंच (TATA Punch) ऐसी चौथी मेड इन इंडिया कार है जो विहिकल सेफ्टी वाचडॉग ग्लोबल न्यू कार अस्सेस्मेंट प्रोग्राम (NCAP) के क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग में खरी उतरी है और NCAP की लिस्ट में TATA Punch टाटा ग्रुप की तीसरी कार है। NCAP पूरी दुनियां में सेफ कार्स बनाने के लिए जागरूकता फ़ैलाने का काम करता है। ग्लोबल NCAP ने पिछले साल 40 से ज़्यादा कार क्रैश टेस्ट किए हैं जिसमे सेफेस्ट कार्स की टॉप 10 लिस्ट में भारत गई 4 कारों का नाम शामिल है। आज हम आपको दुनिया की टॉप 5 सेफेस्ट कार्स की उनके सेफ्टी परफॉर्मेंस के बारे में बताएंगे।

Tata Punch- 5 स्टार्स (AOP Score: 16.45)



टाटा की नेक्सॉन (Nexon) और Altroz के बाद टाटा की नई मिनी SUV Punch को भी सेफ्टी के मामले में 5 स्टार्स मिले हैं जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में टाटा पंच को 4 स्टार्स मिले हैं। इस मिनी suv ने एडल्ट occupant protection score में 16.45 स्कोर किया है। NCAP ने टाटा पंच को 65 Kph की रफ़्तार से कई बार टक्कर मारी जिसमे पंच के सेफ्टी फीचर्स खरे उतरे। कार का बॉडी शेल काफी मजबूत पाया गया। child occupant protection स्कोर 40.89 दर्ज किया गया।

Mahindra XUV300 – 5 stars (AOP score: 16.42)

पिछले साल महिंद्रा की XUV 300 भी भारत की तीसरी ऐसी कार बन गई जिसे सेफ्टी के मामले में 5 स्टार्स मिले हैं। औरXUV 300 महिंद्रा की ऐसी पहली कार है जिसे 5 स्टार दिए गए हैं। NCAP की लिस्ट में XUV 300 ने सबसे अच्छा स्कोर किया है। इस कार को 16.42 पॉइंट मिले हैं। वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन के मामले में भी कार का अच्छा प्रदर्शन रहा। इस केटेगरी में XUV 300 को 37.44 मिले हैं। महिंद्रा की इस मॉडल में 2 एयरबैग मिलते हैं और कार में ABS डिस्क ब्रेक लगे हैं।

Tata Altroz – 5 stars (AOP score: 16.12)

टाटा (TATA) की अल्ट्राज (Altroz) भारत की दूसरी सबसे सेफेस्ट कार्स (Safest Car) में से एक है। NCAP ने Altroz को 5 स्टार्स अवार्ड से नवाजा है। इस कार का हैचबैक काफी अच्छे तरीके से डिज़ाइन किया गया है वहीं सेफ्टी के मामले में इस कार का कोई जवाब नहीं है। Altroz को 16.13 पॉइंट मिले हैं और चाइल्ड प्रोटेक्टशन में 29 पॉइंट्स मिले है। इस गाडी में 2 एयरबैग ABS सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट का प्रोटेक्शन है।

Tata Nexon – 5 stars (AOP score: 16.06)

साल 2018 के अंत में टाटा (TATA) की नेक्सॉन (Nexon) ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया था। Nexon भारत की पहली 5 रेटिंग सेफेस्ट कार है। इसे NCAP ने पहले 4 स्टार्स दिए थे मगर बाद में स्कोर को रीवाइस किया गया और नेक्सॉन को 5 स्टार्स दिए गए। नेक्सॉन ने 17 पॉइंट्स में 16.6 अंक हासिल किए जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में मामले में इस कार को 25 पॉइंट्स मिले। इस कार में 2 एयरबैग ABS सिस्टम ,इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल कैसे फीचर्स हैं।

Mahindra Marazzo – 4 stars (AOP score: 12.85)

महिंद्रा (Mahindra) की MARAZZO इंडिया की पहली ऐसी MPV है जिसे सेफ्टी के लिए NCAP ने 4 स्टार्स की रेटिंग दी है। इस कार ने 17 में 12.85 पॉइंट्स कमाए हैं जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में 22.22 पॉइंट्स मिले हैं इस कार में 2 एयरबैग ABS,ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और डिस्क ब्रेक हैं।

Next Story