ऑटो

5.95 लाख एक्स शो रूम कीमत में आने वाली CNG कार 34KM का माइलेज देती है, जानें डिटेल्स

5.95 लाख एक्स शो रूम कीमत में आने वाली CNG कार  34KM का माइलेज देती है, जानें डिटेल्स
x
Maruti Alto K10 : मारुती Alto 800 के बाद कम्पनी ने अपनी Alto K10 को CNG मॉडल में लांच किया था।

Maruti Alto K10 Specifications And Features: मारुती Alto 800 के बाद कम्पनी ने अपनी Alto K10 को CNG मॉडल में लांच किया था। जिसकी शुरूआती कीमत 5.95 लाख रूपए एक्स शो रूम है।

Maruti Alto K10 VXi S-CNG एक 5 सीटर CNG कार है। ऑल्टो K10 VXi S-CNG में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, पावर विंडोज फ्रंट, व्हील कवर, पैसेंजर एयरबैग, ड्राइवर एयरबैग, पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर है जैसे फीचर्स से लैस यह कार अपनी कंपटीटर कारों Maruti Alto 800 LXI Opt S-CNG, Renault KWID CLIMBER, जैसी कारों से भी अधिक माइलेज प्रदान करती है।

Maruti Alto K10 Engine and Transmission

998 सीसी का इंजन डिस्प्लेसमेंट मिलता है जो कि मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। 998 सीसी यह इंजन @5300rpm पर 55.92bhp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। व @3400rpm पर 82.1Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है।

  • Maruti Alto K10 Seating Capacity : 5
  • Maruti Alto K10 ARAI Mileage : 33.85kmkg
  • Maruti Alto K10 Cylinder : 3 सिलेंडर
  • Maruti Alto K10 Body Type : यह एक हैचबैक कार है।
  • Maruti Alto K10 Boot Space : कार में 214 L का बूट स्पेस मिलता है।
  • Maruti Alto K10 Dimension : इस हैचबैक CNG कार की लम्बाई 3530mm, चौड़ाई 1490mm की व ऊंचाई 1520mm की मिलती है। जिसका व्हीलबेस 2380mm का है।

Standout Features of Maruti Alto K10

Maruti Alto K10 के खास फीचर्स की बात करें तो 7 इंच का स्मार्टप्ले टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है। एजीएस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के अलावा इसमें पीछे की सीटों में जगह भी मिलती है।

Next Story