ऑटो

Tata Motors: टिगोर, टिआगो, नेक्सन, हैरियर और सफारी में 85000 रूपए तक की छूट, महाबचत के लिए आखिरी मौका

Aaryan Puneet Dwivedi
7 March 2022 10:44 PM IST
Tata Motors
x

Tata Motors

Tata Motors Discount: अगर आप कार या एसयूवी खरीदने का मन बना रहें हैं तो टाटा मोटर्स 85 हजार रूपए तक डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है, जो सिर्फ इस माह तक ही मिल सकेगा.

Tata Motors Discount Offer: अगर आप हैचबैक या एसयूवी कार खरीदने का मन बना रहें है तो टाटा मोटर्स (Tata Motors) की गाड़ियों से अच्छा ऑप्शन आपको शायद ही मिल पाए. देशी होने के साथ साथ टाटा की लगभग सभी गाड़ियां सुरक्षा और मजबूती के मामले में सबसे आगे हैं. इसके साथ ही अगर आपको टाटा मोटर्स की तरफ से कार की खरीदी पर अच्छा ख़ासा डिस्काउंट मिल जाए तो फिर मजा ही आ जाएगा. तो पेश है टाटा मोटर्स की तरफ से सीजन का भारी डिस्काउंट ऑफर. टाटा अपने वाहनों की खरीदी पर 85000 रूपए तक का डिस्काउंट दे रहा है. ये डिस्काउंट ऑफर टिगोर, टिआगो, नेक्सन, हैरियर और सफारी में हैं लेकिन सभी में डिस्काउंट ऑफर अलग अलग हैं. तो फिर देर न करें क्योंकि कंपनी की तरफ से यह डिस्काउंट ऑफर सिर्फ मार्च माह के लिए है. आइये जानते हैं टाटा मोटर्स के किस सेगमेंट के कार में कितना डिस्काउंट मिल रहा है.

Tata Harrier


टाटा हैरियर (Tata Harrier) | डिस्काउंट ऑफर : 85,000 रुपए तक बचत

टाटा मोटर्स ने हैरियर SUV के 2021 मॉडल पर कुल 60,000 रुपए का फायदा दे रही है. इसमें 60,000 रुपए तक कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. वहीं, 2022 टाटा हैरियर पर 40,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. इसके अलावा दोनों मॉडल पर 25,000 रुपए तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया गया है.

टाटा सफारी (Tata Safari) | डिस्काउंट ऑफर : 60,000 रुपए तक बचत

टाटा सफारी पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के लिए 60,000 रुपए का फायदा मिलेगा. हैरियर की तर्ज पर ये डिस्काउंट SUV के 2021 मॉडल पर मिल रहा है. 2022 मॉडल पर कंपनी ने 40,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है.

टाटा टिगोर (Tata Tigor) | डिस्काउंट ऑफर : 35,000 रुपए तक बचत

टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर के 2021 मॉडल पर 25,000 रुपए तक नकद छूट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. कार के 2022 मॉडल पर कंपनी ने 20,000 रुपए तक कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज का फायदा दे रही है. इन दोनों कारों पर 10,000 रुपए तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट अलग से दिया जा रहा है.

टाटा टिआगो (Tata Tiago) | डिस्काउंट ऑफर : 30,000 रुपए तक बचत

2021 मॉडल टिआगो पर कंपनी कुल 25,000 रुपए तक ऑफर्स दे रही है. वहीं इसके 2022 मॉडल पर 20,000 रुपए तक लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है. कंपनी ने इन ऑफर्स के अलावा कार पर 5,000 रुपए तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है.

टाटा नेक्सन (Tata Nexon) | डिस्काउंट ऑफर : 25,000 रुपए तक बचत

टाटा मोटर्स ने ग्राहकों की पसंदीदा कॉम्पैक्ट SUV नेक्सन के 2021 मॉडल पर 15,000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस दिया है.ये सिर्फ डीजल मॉडल पर मिल रहा है. इसके अलावा 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट इसके पेट्रोल मॉडल पर और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट इसके डीजल मॉडल पर मिला है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story