
टाटा मोटर्स ने अपनी SUV की नई डार्क रेंज पेश की: ऑल ब्लैक थीम के साथ मिलेंगे नेक्सॉन, हैरियर और सफारी के डार्क एडिशन

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी SUV लाइनअप में नई डार्क रेंज पेश की है। इस रेंज में टाटा नेक्सॉन, टाटा नेक्सॉन EV, टाटा हैरियर और टाटा सफारी शामिल हैं। इन सभी SUV को ऑल-ब्लैक थीम (All Black Theme) के साथ लॉन्च किया गया है। पहले इन मॉडलों के प्री-फेसलिफ्ट वर्जन के ब्लैक वैरिएंट उपलब्ध थे, लेकिन पिछले साल इन सभी मॉडलों के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किए जाने के बाद सभी डार्क एडिशन को अपग्रेड नहीं किया गया था।
टाटा डार्क रेंज की शुरुआती कीमत ₹11.45 लाख
नई टाटा नेक्सन EV के डार्क एडिशन को फरवरी-2024 में नई दिल्ली में आयोजित हुए भारत मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस किया गया था। टाटा पंच को छोड़कर टाटा के पूरे SUV लाइनअप में अब डार्क एडिशन वैरिएंट्स उपलब्ध हैं। डार्क रेंज की शुरुआत टाटा नेक्सॉन डार्क से होती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.45 लाख रुपए है।
नेक्सन-नेक्सन.EV डार्क एडिशन में नया क्या है?
टाटा नेक्सॉन और टाटा नेक्सन EV के डार्क एडिशन में ऑल ब्लैक एक्सटीरियर के साथ 16 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं। दोनों SUV के साइड फेंडर पर 'DARK' की बैजिंग मिलती है, वहीं इनमें ब्लैक कलर की ही 'नेक्सन' की बैजिंग दी गई है।
टाटा नेक्सन EV डार्क में ब्लू कलर में 'ईवी' की बैजिंग भी है, जो इसे अपने पेट्रोल/डीजल मॉडल से अलग दिखाती है। टाटा नेक्सॉन और टाटा नेक्सन EV डार्क एडिशन में ऑल ब्लैक इंटीरियर और लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इनमें हेडरेस्ट पर भी 'डार्क' की ब्रांडिंग दिखेगी है।
हैरियर और सफारी के डार्क एडिशन में नया क्या है?
टाटा सफारी डार्क एडिशन क्रिएटिव+, क्रिएटिव+ S, फियरलैस और फियरलैस + S वैरिएंट में उपलब्ध है। वहीं, टाटा हैरियर डार्क एडिशन, प्योर+ S DK, प्योर + S DK (AT), एडवेंचर + डार्क, अकम्प्लिश्ड डार्क, अकम्प्लिश्ड+ डार्क और अकम्प्लिश्ड+ 6S डार्क वैरिएंट में उपलब्ध है।
दोनों कारों में अर्बन ब्लैक कलर थीम एक्सटीरियर डिजाइन के साथ 19 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं। दोनों SUV के साइड फेंडर पर 'DARK' की बैजिंग मिलती है। टाटा हैरियर और टाटा सफारी डार्क एडिशन में ऑल ब्लैक इंटीरियर और लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इनमें हेडरेस्ट पर भी 'डार्क' की ब्रांडिंग दिखेगी है।
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




