ऑटो

Tata Motors को CESL से मिला 300 Electric Cars सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट

Ankit Neelam Dubey
22 May 2021 7:41 AM GMT
Tata Motors को CESL से मिला 300 Electric Cars सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट
x
Tata Motors gets contract from CESL to supply 300 Electric Cars | Tata Motors | CESL | EESL | Auto news in hindi | देशी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Tata Motors ने Convergence Energy Services Ltd (CESL)

देशी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Tata Motors ने Convergence Energy Services Ltd (CESL) जो गवर्नमेंट की कंपनी Energy Efficiency Services Ltd (EESL) की एक सहायक कंपनी है, से लगभग 44 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कुछ ही कम्पनिया है जिसमे Tata की इलेक्ट्रिक कारे सबसे ज्यादा बिकने वालो में से एक है। टाटा मोटर्स की दो इलेक्ट्रिक कार की पेशकश करता है - Tata Tigor EV और Tata Nexon EV।

CESL ने दिया 300 EV कारों का कॉन्ट्रैक्ट

CESL ने 3 साल की वारंटी के साथ 300 इलेक्ट्रिक कारों की खरीद के लिए कंपनी को लेटर ऑफ अवार्ड दिया है। इसमें 300 चार पहिया इलेक्ट्रिक कारें (जिनकी लंबाई चार मीटर से कम है) और सिंगल चार्ज पर 250 किमी या उससे अधिक की दुरी तय कर पाए।
यह अनुबंध स्केलिंग अप डिमांड साइड एनर्जी एफिशिएंसी सेक्टर प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसे CESL को एशियाई डेवलपमेंट बैंक लाइन ऑफ क्रेडिट द्वारा वित्तपोषित किया गया है। CESL का कहना है कि वह देशी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता टाटा मोटर्स के साथ मिलकर इन वाहनों को उन सरकारी संस्थाओं में तैनात करेगी जो इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलाव की तलाश में हैं।

टेंडर का कुल मूल्य दो अनुसूचियों में लागू किया जाएगा। पहले शेड्यूल के तहत, तीन साल की वारंटी वाली 300 कारें 14.33 लाख रुपये प्रति यूनिट के आधार मूल्य पर खरीदी जाएंगी, जीएसटी को छोड़कर। दूसरी अनुसूची में अंतर्देशीय परिवहन शामिल होगा, जिसमें लोडिंग, अनलोडिंग, निर्दिष्ट स्थान पर स्थानांतरण, पारगमन बीमा, और वाहनों की डिलीवरी के लिए प्रासंगिक अन्य लागतें शामिल हैं। यह 21,000 रुपये प्रति यूनिट की लागत से किया जाएगा।

जहां Nexon EV और Tigor दोनों ही साइज़ क्राइटेरिया को पूरा करते हैं, वहीं सेडान 213km पर अपनी रेंज के मामले में थोड़ी छोटी पर रही है।

Tata Tigor Specs:

Tata Tigor EV में 21.5 KWh Advanced Li-ion polymer battery है जो फुल चार्ज होने के लिए 11.5 घंटे लेती है। फुल चार्ज पर 213 km तक का सफर पूरा कर सकती है। फ़ास्ट चार्जिंग में Tata Tigor EV 15kW के चार्जर से 0%-80% तक दो घंटे में चार्ज हो सकती है।

Tata Tigor EV की कीमत 9.5 लाख रु से शुरू होती है जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 9.9 लाख रु है (Delhi Ex showroom)।

Tata Nexon Specs:

Tata Nexon EV में 30.2 KWh Advanced Li-ion polymer battery है जो फुल चार्ज होने के लिए 8.5 घंटे लेती है। फुल चार्ज पर 312 km तक का सफर पूरा कर सकती है। फ़ास्ट चार्जिंग में Nexon EV 0%-80% तक एक घंटे में चार्ज हो सकती है जबकि रेगुलर चार्जिंग में 10%-90% तक 8.5 घंटे लगते है।

Tata Nexon EV की कीमत 13.99 लाख रु से शुरू होती है जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 16.56 लाख रु है।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story