
Segway KickScooter GT2: क्रूज़ कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और डिस्क ब्रेक के साथ लांच हुई सेगवे की किक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 90 km होगी रेंज

Segway KickScooter GT2 Launched
Segway KickScooter GT2 Launched: किक स्कूटर के लिए मशहूर कंपनी सेगवे (Segway) ने इस साल CES में अपने कई नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया है. सेगवे ने CES 2022 में इलेक्ट्रिक KickScooter GT2 पेश किया है. जिसकी सिंगल चार्ज में रेंज 90 किमी होगी. साथ ही यह किक स्कूटर 70 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से सड़कों पर दौड़ेगी.
KickScooter GT2 में Segway-Ninebot ने क्रूज़ कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ डिस्क ब्रेक दिए हैं. किकस्कूटर जीटी2 को पारम्परिक डिज़ाइन के साथ साथ कई अत्याधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है. सेगवे की इस स्कूटर की मैक्सिमम स्पीड भी 70 kmph है, जो एक किक स्कूटर के लिए काफी जबरदस्त पावर है.
70 KMPH की रफ़्तार
Gizmochina के अनुसार, Segway-Ninebot ने अपना नया इलेक्ट्रिक KickScooter GT2 पेश किया है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट में मौजूद प्रोडक्ट पेज से पता चलता है कि GT2 में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो मिलकर 3kW पावर जनरेट करती हैं. इतनी पावर की बदौलत KickScooter GT2 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह 5 सेकंड में 0-48 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है.
कंपनी Segway-Ninebot का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक किक स्कूटर सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है, जो किक स्कूटर के लिहाज से बेहद लंबी रेंज है. इसके लिए इसमें 1512 Wh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है.
Segway KickScooter GT2 Launched
Segway का दावा है कि यह बैटरी पैक 8 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है, जो तेज़ स्पीड में पहिए को फिसलने से बचाता है. ज्यातर किक स्कूटर में टायर स्लिप का खतरा राइडर्स को काफी सताता है, लेकिन ट्रैक्शन कंट्रोल से यह डर काफी हद तक कम हो सकता है.
KickScooter GT2 में फ्रंट और रियर दोनों टायर्स का साइज़ 11-इंच है और इनमें डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलता है. फ्रंट में हैंडलबार के पास एक 9W की LED लाइट मिलती है, जिसके चलते अंधेरे में देखना आसान हो जाता है.
Segway KickScooter GT2 Display
ट्रांसपेरेंट डिजिटल डिस्प्ले
फीचर्स की बात करें, तो इसमें डिज़िटल डिस्प्ले मिलता है, जो पारदर्शी है. कंपनी का दावा है कि यह किक स्कूटर के लिए अपनी तरह का पहला डिस्प्ले है. इसमें ब्लूटूथ और ऐप कनेक्टिविटी भी मिलती है. इसके अलावा, कंपनी ने इसमें क्रूज़ कंट्रोल ऑप्शन भी दिया है.
KickScooter GT2 में Eco, Sport, Race और BOOST नाम के चार राइडिंग मोड शामिल हैं, और साथ ही इसमें एक वॉक मोड और एक पार्क मोड भी मिलता है. यह स्कूटर 150 किलोग्राम तक का वज़न झेल सकता है, और इसका खुद का वज़न 52 किलोग्राम है.
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




