
Nissan Gravite लॉन्च: 5.65 लाख से शुरू, 7-सीटर MPV में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड

लॉन्च हाइलाइट्स
- Nissan Gravite 5.65 लाख रुपये से शुरू
- कंपनी जल्द ही इसका CNG भी लॉंच करेगी
- 5-स्पीड मैनुअल और EZ-Shift AMT विकल्प
- सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड
- टॉप वेरिएंट कीमत 8.93 लाख रुपये तक
निसान इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई Nissan Gravite 7-Seater MPV को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसे परिवारों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, जिसमें 7-सीटर लेआउट, बेहतर सेफ्टी और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि 6 एयरबैग सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
🚗 क्विक स्पेसिफिकेशन
इंजन: 1.0-लीटर पेट्रोल
पावर: 72 PS
टॉर्क: 96 Nm
माइलेज: 19.3–19.6 kmpl
सीटिंग: 7-सीटर
वेरिएंट वाइज कीमत (Ex-Showroom)
| वेरिएंट | ट्रांसमिशन | कीमत (रु.) |
|---|---|---|
| Visia | 5-स्पीड मैनुअल | 5,65,000 |
| Acenta | 5-स्पीड मैनुअल | 6,59,000 |
| N-Connecta | 5-स्पीड मैनुअल | 7,20,000 |
| N-Connecta | EZ-Shift (AMT) | 7,80,000 |
| Tekna | 5-स्पीड मैनुअल | 7,91,000 |
| Tekna | EZ-Shift (AMT) | 8,49,000 |
| Tekna Launch Edition | 5-स्पीड मैनुअल | 8,35,000 |
| Tekna Launch Edition | EZ-Shift (AMT) | 8,93,000 |
वेरिएंट वाइज फीचर्स
Visia वेरिएंट में ABS with EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, TPMS, रियर पार्किंग सेंसर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
Acenta वेरिएंट में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रियर AC वेंट और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं।
N-Connecta में रियर कैमरा, LED टेल लैंप, रूफ रेल्स, कूल्ड ग्लोव बॉक्स और PM2.5 फिल्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Tekna में LED हेडलैंप, 15-इंच अलॉय व्हील, 7-इंच डिजिटल डिस्प्ले, पुश-बटन स्टार्ट और क्रूज कंट्रोल शामिल है।
Tekna Launch Edition में JBL स्पीकर, ड्यूल डैशकैम, वायरलेस चार्जर और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।
इंजन और माइलेज
निसान ग्राविटे में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 PS की पावर और 96 Nm टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज 19.3 kmpl (मैनुअल) और 19.6 kmpl (AMT) बताया गया है। भविष्य में CNG विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। अभी कम्पनी ने Nissan Gravite के CNG इंजन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
बुकिंग और वारंटी
कंपनी 5 साल तक जीरो सर्विस कॉस्ट, पहले 5,000 ग्राहकों के लिए विशेष लाभ और 5.55% ब्याज दर से फाइनेंस ऑफर दे रही है। 3 साल/1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है, जिसे 10 साल/2 लाख किमी तक बढ़ाया जा सकता है।
Join WhatsApp Channel Follow on Google NewsFAQs
Nissan Gravite की शुरुआती कीमत क्या है?
5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)।
क्या सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग मिलते हैं?
हाँ, सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं।
क्या AMT विकल्प उपलब्ध है?
हाँ, EZ-Shift AMT विकल्प उपलब्ध है।
इंजन की पावर कितनी है?
72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क।
क्या CNG वर्जन आएगा?
हाँ, कंपनी ने भविष्य में CNG विकल्प लाने की घोषणा की है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




