New Bolero 2022: महिंद्रा की नई बुलेरों होगी लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन क्या है
New Bolero 2022 Price And Specifications: महिंद्रा की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार बोलेरों का नया मॉडल लॉन्च होने वाला है, जो पुरानी बोलेरों से बहुत हटकर है. भारत में बोलेरो का अर्थ सस्ता, सुंदर और टिकाऊ SUV है जिसे आमतौर पर वहीं लोग खरीदना पसंद करते हैं, जिनमे गावों में या इसे कमर्शियली चलाना होता है, लेकिन बोलेरों के नए अवतार ने एक गावं की गाडी होने का टैग खुद से हटा दिया है।
New Bolero 2022 Specifications
नई बोलेरो में आपको 1.5L का 3 सिलेंडर Hhawk डीजल और पेट्रोल इंजन मिलता है. जो 75Bhp का पीक पॉवर और 210Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. रियर व्हील्स में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है. जो 2WD सिस्टम से लैस है, ऐसा कहा जा रहा है कि New Bolero 2022 में अंदर की तरफ डैशबोर्ड में ट्वीक्ड डैशबोर्ड मिल सकता है. वहीं कार में सेमि डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स कंसोल, कीलेस एंट्री, USB, मेनुअल AC Unit, ओक्स कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं.
New Bolero 2022 Features
ऑटो एक्सपर्ट्स कहना है कि नई बोलरो का लुक पिछली बोलेरों से मिलता जुलता तो होगा लेकिन यह इसे एक प्रीमियम गाडी का लुक देगा, जो युथ को काफी अट्रैक्ट करेगा। सुरक्षा के लिहाज से इसमें डुएल एयरबैग होगा, साथ रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और ब्रेक ABS होंगे।
New Bolero 2022 Colors
ऐसा कहा जा रहा है कि नई बोलेरो में ग्राहक को कई कलर ऑप्शन मिलेंगे, नई बोलेरो नए मोनोटोन कलर स्कीम के साथ कई कॉस्मेटिक एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलाव के साथ आएगी।
New Bolero 2022 Price
ऐसा कहा जा रहा है कि New Bolero 2022 की कीमत वर्तमान मॉडल की कीमत से 50 से 60 हाज़र महंगी हो सकती है। मौजूदा मॉडल की कीमत 8.71 से शुरू होती है और कम्प्लीट टॉप मॉडल 12 लाख के करीब पड़ता है।