
New Baleno 2022: इंतजार खत्म! आज लांच होगी मारुती सुजुकी की सबसे धांसू हैचबैक बलेनो, 23 किमी के माइलेज के साथ गदर मचाने वाले फीचर मिलेंगे

Maruti Suzuki New Baleno 2022
Maruti Suzuki New Baleno 2022: आज 23 फरवरी 2022 को मारुती सुजुकी की सबसे धांसू हैचबैक कार बलेनो नए अंदाज में लांच होने जा रही है. New Baleno 2022 23 kmpl के माइलेज और दमदार फीचर्स के साथ भारतीय सड़कों में उतरने जा रही है. इसके अलावा नई बलेनो कनेक्टेड कार तकनीक के साथ आएगी.
भारतीयों की पसंदीदा कार में शुमार बलेनो का नया लुक और दमदार फीचर्स लोगों को काफी पसंद आ रहा है. डीलरशिप में जमकर नई बलेनो 2022 की बुकिंग भी हो रही है. अब बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं का इन्तजार ख़त्म होने जा रहा है. कई आधुनिक तकनीक के साथ आज से यह धांसू कार के मालिक बनने जा रहें हैं.
नई बलेनो में मिलेगा 360 डिग्री कैमरा
मारुती सुजुकी न्यू बलेनो 2022 में खूब सारे हाईटेक फीचर्स लेकर आ रही है. इनमें से कुछ फीचर्स बिलकुल नए होंगे और सेगमेंट में पहली बार मिलने जा रहें हैं. हाल में मारुती सुजुकी ने जानकारी दी है कि नई बलेनो 360 डिग्री कैमरा के साथ आएगी, ये फीचर ना सिर्फ कार को पार्क करने में सहायक है बल्कि ब्लाइंड स्पॉट में भी ड्राइवर की मदद करता है. इसमें कनेक्टेड कार टेक्निक और इंटरनेट से चलने वाले बहुत सारे फीचर्स मिलेंगे, साथ ही कार Alexa से भी लैस होगी.
मारुति सुजुकी की सेल्स और मार्केटिंग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि 23 फरवरी को नई बलेनो 2022 भारतीय बाजारों में लांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि कार को सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव नहीं किए गए हैं, बल्कि यहां कनेक्टिविटी, कन्वीनिएंस, पावरट्रेन और डिजाइन में भी बड़े बदलावों के साथ दिए गए हैं.
पैसा वसूल होगी नई बलेनो 2022
शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि नई बलेनो 2022 पूरी तरह से पैसा वसूल होगी. इस सेगमेंट में जो फीचर्स दिए जा रहें हैं वे पहली बार दिए जा रहें हैं. इसके पहले किसी भी कंपनी की कार में इतने आधुनिक फीचर्स नहीं दिए गए हैं.
कार को सराउंड सेंस फीचर
मारुति सुजुकी ने 2022 बलेनो को हेड्स अप डिस्प्ले स्क्रीन भी दिया है जो सेगमेंट में पहली बार दिया जा रहा है. इसके अलावा नई प्रीमियम हैचबैक अपडेटेड 9-इंच एचडी स्क्रीन वाले इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी. कंपनी इस कार को सराउंड सेंस फीचर भी देने वाली है जो आर्किमीज से चलता है, इसे लेकर दावा है कि ये केबिन में बैठे लोगों को अकॉस्टिक साउंड देता है.

बलेनो 2022 मॉडल को नई जनरेशन मारुति सुजुकी कनेक्टेड तकनीक दी जाएगी जिससे 40 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स यूजर्स को मिलेंगे. इस कार में ऐलेक्सा असिस्टेंट मिलेगा जो वॉइस कमांड के जरिए फीचर्स ऑपरेट करने की अनुमति देता है. कार के 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो सिस्टम को अब हाय मारुति बोलकर कई फीचर्स का उपयोग आवाज से ही किया जा सकता है.
मौजूदा मॉडल वाला इंजन
अनुमान है कि 2022 मारुति सुजुकी बलेनो के साथ मौजूदा मॉडल वाला इंजन दिया जाएगा. ऐसे में नई कार पहले जैसे 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी जो 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में आता है. हालांकि नए मॉडल के हिसाब से इस इंजन की ताकत को कुछ बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा कार का माइलेज बढ़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है. नई कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध कराई जाएगी और कंपनी का दावा है कि ये दोनों मॉडल एक लीटर पेट्रोल में क्रमशः 22.35 और 22.94 किमी तक माइलेज देते हैं.
2022 Baleno के लिए बुकिंग शुरू
नई मारुति सुजुकी बलेनो लॉन्च से पहले ही हिट होती नजर आ रही है और बलेनो के 2022 मॉडल को 16,000 बुकिंग्स भी मिल गई हैं. बलेनो प्रीमियम हैचबैक कंपनी की बिक्री में बहुत बड़ा योगदान देती है और 2015 में लॉन्च के बाद से कंपनी अब तक इस कार की 10 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है. मारुति ने 2022 मॉडल बलेनो के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और ग्राहक 11,000 रुपये टोकर देकर इसे बुक कर सकते हैं. हमारे मार्केट में इस कार का मुकाबला Tata Altroz, Hyundai i20 और Honda Jazz से हो रहा है. इसके अलावा 6-9 लाख रुपये रेंज की निसान मैग्नाइट और रेनॉ काइगर जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी भी इस मुकाबले में हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




