
New Bajaj Pulsar: मार्केट में लांच होने वाली नई पल्सर का लुक बड़ा धाकड़ है, देखें टीज़र और जानें फीचर

New Bajaj Pulsar: बजाज कंपनी ने फिर एक बार ऑटो मार्केट में अपनी नई पल्सर को उतरने की तैयरी कर रहा है। ये नई पल्सर बाकि पिछले वेरिएंट्स से काफी ज़्यादा बोल्ड और धाकड़ लुक के साथ लांच होने वाली है. कंपनी ने इस बाइक का टीज़र लांच किया है जिसमे नई पल्सर का डैशिंग लुक बाइक राइडर्स को भा गया है। भारत की सड़कों को इकोनॉमिक स्पोर्ट्स बाइक का चलन बजाज पल्सर से ही शुरू हुआ था। दमदार इंजन और मजबूत बॉडी के फ्यूज़न से बनी पल्सर बाइक राइडर्स की पहली पसंद है। आइये जानते है इस हफ्ते लांच होने वाली नई पल्सर के बारे में।
कितने CC का इंजन है बाइक की स्पेसिफिकेशन क्या है (Specification of new Pulsar)
नई Pulsar बाइक में 250cc का दमदार इंजन है इस बाइक में सिंगल सिलेंडर आयल कूल्ड इंजन दिया है। इस बाइक के स्पेसिफिकेशन कंपनी ने अभी जारी नहीं किया है लेकिन ऐसा अनुमान है की इस बाइक में 26ps का पावर और 22nm का टॉर्क है। जब ये बाइक लांच हो जाएगी तब सारे स्पेसिफिकेशन भी पता चल जाएंगे।
बाइक का डिज़ाइन बड़ा मस्त है
बजाज ने जो नई पल्सर 250 का टीज़र जारी किया है उसमे बाइक को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है लेकिन जितना भी लुक सामने आया है उसे देख ये तो पता चल जाता है की ये वाली पल्सर तो सड़क में ऐसी भागेगी के बाकी बाइक्स पीछे रह जाएगीं। इतना ही नहीं इस बाइक के लुक्स इतने कातिल हैं कि देखने वाले बार बार पीछे मुंड कर देखने को मजबूर हो जाएंगे। बाइक में चमकदार एलईडी डीआरएल है वहीं इसके टायर काफी मोटे और बाइक काफी वजनदार दिखाई पड़ती है। बजाज ने इस बाइक को बिगेस्ट पल्सर का नाम दिया है
अब टीज़र देखिये
ये नई पल्सर इस महीने 28 अक्टूबर को लांच होने वाली है।




