
Maruti Suzuki New Baleno 2022: इसी माह नए दमदार लुक और फीचर्स के साथ लांच हो रही है बलेनो, टीजर लीक हुआ

Maruti Suzuki New Baleno Facelift 2022: भारतीयों की चहेती प्रीमियम हैचबैक कार मारुती सुजुकी बलेनो अब नए अवतार और फीचर्स के साथ सड़कों पर नजर आने वाली है. इस कार का इंटरनेट पर टीजर इमेज लीक हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह दमदार प्रीमियम हैचबैक कार इसी माह लांच हो सकती है.
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जल्द ही Maruti Suzuki New Baleno Facelift 2022 की आधिकारिक बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इंटरनेट पर लीक हुए टीजर की मानें तो कार के अगले हिस्से की झलक देखने को मिली है जहां फुल LED हेडलैंप्स के साथ LED DRL, क्रोम फिनिश वाली नई ग्रिल, LED फॉग लाइट्स, बदले हुए एयर डैम और नया बंपर दिखाई दिया है.
नए फीचर्स और दमदार टेक्नोलॉजी से लैस होगी नई बलेनो
कार के डीलरशिप पर New Baleno 2022 के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. डीलरशिप पर इसे टोकन मनी देकर बुक कराया जा सकता है. सूत्रों की मानें तो कम्पनी ने Premium Hatchback Car Baleno 2022 के फीचर्स में बड़े बदलाव किए हैं. साथ ही इसे नई और दमदार टेक्नोलॉजी के साथ भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी है.
Hyundai i20 से होगी टक्कर
Baleno 2022 की सीधी टक्कर Hyundai i20 के साथ होगी. एक ओर जहां दमदार टेक्नोलॉजी, फीचर्स से लैस Hyundai की i20 भारतीयों की चाहती कार में से एक है वहीं Baleno कार मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रमियम हैचबैक है और नए मॉडल के साथ इस बिक्री में बड़ा इजाफा हो सकता है.
Baleno 2022 का बोनट और दूसरी डिजाइन
नई मारुति सुजुकी बलेनो का चेहरा काफी बदलने वाला है जिसमें इसका अगला हिस्सा घुमावदार की जगह चपटा होगा. इसमें नई ग्रिल को घेरते हुए दूसरी डिजाइन के हेडलैंप और एलईडी डीआरएल मिलने वाले हैं. कार का बोनट भी दूसरी डिजाइन का हो सकता है जो ग्रिल से मिलता जुलता है. इसके अलावा पिछले हिस्से में भी बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं जिनमें नया बंपर, बदला हुआ टेलगेट, बूटलिड तक बढ़े हुए टेललाइट शामिल होगा. नई कार के साथ नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलने वाले हैं जो बलेनो के महंगे वेरिएंट्स में मिलेंगे.
9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
बाहरी बदलावों के अलावा नई बलेनो फेसलिफ्ट के केबिन में भी कंपनी ने बड़े बदलाव किए हैं. यहां मौजूदा स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम के बदले कंपनी बड़े आकार का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है.
Maruti Suzuki New Baleno Facelift 2022
अनुमान है कि ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली नई सुजुकी एस-क्रॉस से लेकर 9-इंच का टचस्क्रीन कंपनी नई बलेनो में देने वाली है. इन फीचर्स के अलावा नई कार के साथ मारुति सुजुकी एंबेडेड सिम दे सकती है जिसके जरिए कनेक्टेड कार फीचर्स यानी इंटरनेट से चलने वाले फीचर्स मिल सकते हैं.
कनेक्टेड कार फीचर्स
इस नए फीचर्स के साथ मारुति सुजुकी बलेनो में वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन भी मिल सकता है. नए इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड कार फीचर्स के बाद नई बलेनो फेसलिफ्ट के साथ ऑटो LED हेडलैंप्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे कई और फीचर्स मिल सकते हैं.
Maruti Suzuki New Baleno 2022 के इंजन की बात करें तो कंपनी इसमें कोई बदलाव नहीं करेगी. कार के साथ मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 83 हॉर्सपावर ताकत और माइल्ड-हाइब्रिड में 90 हॉर्सपावर बनाता है. इस इंजन के साथ पहले जैसे 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




