ऑटो

Mahindra की इस SUV ने बिक्री के मामले में Harrier, Hector और Safari को भी पछाड़ा

Mahindra की इस SUV ने बिक्री के मामले में Harrier, Hector और Safari को भी पछाड़ा
x
Mahindra XUV700 Sales : भारत में SUV कारों की डिमांड बढ़ रही है, यही कारण है पिछले महीने 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कार्स में 11 कार्स SUV हैं।

November Month Car Sales : इंडियन मार्केट में लगातार एसयूवी कारों की डिमांड बढ़ रही है। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV कार का ख़िताब पिछले महीने टाटा की नेक्सॉन का रहा है। वहीं मिड साइज में आने वाली SUV कार्स की बात करें तो इस कैटेगरी में आने वाली Mahindra XUV700 की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिंद्रा की Mahindra XUV700 मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली Tata Harrier, Safari और MG Hector, तीनो को ही बिक्री के मामले में पीछे ही नहीं छोड़ा है बल्कि तीनों वाहनों की कुल सेल्स मिलकर भी इस कार की सेल्स से पीछे हैं।

SUV Cars Sale In November 2022

  • Mahindra XUV700 Sale In November : 5,701 यूनिट्स
  • Tata Harrier Sale In November : 2,119 यूनिट
  • Tata Safari Sale In November : 1,437 यूनिट
  • MG Hector Sale In November : 1,773 यूनिट

Mahindra XUV700 Key Specifications

  • Mahindra XUV700 Engine : 1 डीजल इंजन और 1 पेट्रोल इंजन ऑफर करती है। डीजल इंजन 2198 सीसी का है जबकि पेट्रोल इंजन 1999 सीसी का है।
  • Mahindra XUV700 Power : 182.38bhp की पीक पावर 3500 RPM पर जनरेट करती है।
  • Mahindra XUV700 Torque : 450Nm का पीक टॉर्क 1750-2800rpm पर प्रोड्यूस करती है।
  • Mahindra XUV700 Seating Capacity : 5, 7
  • Mahindra XUV700 Fuel Tank Capacity : 60 लीटर
  • Mahindra XUV700 Price : इस SUV की शुरूआती कीमत 13.45 से लेकर 24.95 लाख एक्स शो रूम जाती है।

खास फीचर्स की बात करें तो इसमें लेन कीप असिस्ट, सोनी साउंड सिस्टम, व 2 x 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

Next Story