ऑटो

5 Doors के साथ जल्द ही लांच होगीं ये ऑफ रोड SUV, जानें डिटेल

5 Doors के साथ जल्द ही लांच होगीं ये ऑफ रोड SUV, जानें डिटेल
x
Upcoming Off Road SUVs: अगर आपको भी हमेशा कठिन रास्तों पर चलना और भीड़ से अलग दिखना पसंद है, तो आपकी पसंदीदा ऑफ रोडर के 5 डोर्स वेरिएंट लांच होने वाले हैं।

Upcoming Off Road SUVs: अगर आपको भी हमेशा कठिन रास्तों पर चलना और भीड़ से अलग दिखना पसंद है, तो आपकी पसंदीदा ऑफ रोडर के 5 डोर्स वेरिएंट लांच होने वाले हैं। जी हाँ Maruti Jimny, Force Gurkha और Mahindra Thar जल्द ही 5 दरवाजों (5 Doors) के साथ आने वाली हैं। जो बढियां ग्राउंड क्लेरेन्स, टफ ड्यूटी फीचर्स, ऑफरोडिंग टायर व 4x4 ड्राइवट्रेन सिस्टम से लैस होंगी। तो आइये इनके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं। और साथ ही इनकी Launch Date बताने का भी प्रयास करेंगे।

1. 5-DOOR MAHINDRA THAR

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार 2023 के शुरुआत में लांच हो सकती है। जो की 2184 cc के इंजन के साथ आएगी। महिंद्रा थार (5 Doors Mahindra Thar) स्टाइलिश रुग्ड बॉडी के साथ आने वाली है। जिसकी अनुमानित लॉन्चिंग प्राइज 15 लाख रूपए एक्स शो रूम हो सकती है।

2. 5-DOOR FORCE GURKHA

फोर्स Gurkha भी नए साल में नए अंदाज में पेश होने जा रही है। भले ही यह कार कम दिखाई देती है। लेकिन एडवेंचर और ऑफरोडिंग के लिहाज से और भी बेहतर होने वाली है। New Force Gurkha डीलरशिप के पास टेस्टिंग के लिए पहुँचने लगा है. 5 डोर्स गुरखा में 4x4 ड्राइवट्रेन और सेम इंजन मिलने वाला है।

3. 5 Doors Maruti Jimny

मारुती Jimny के 5 Doors मॉडल को भी 2023 में लांच किया जायेगा। नए अवतार में जिम्नी में 5 सीट और 7 सीट ऑप्शनल होगी। अन्य दो Off Roder की तुलना में यह कम कीमत में आती है। अपकमिंग 5 Doors Maruti Jimny के लॉन्चिंग प्राइस ₹ 7.00 - 11.00 Lakh हो सकती है।

Next Story