ऑटो

लेक्सस ने लांच की अपनी सबसे महंगी SUV, आठ फॉर्च्यूनर के बराबर कीमत

लेक्सस ने लांच की अपनी सबसे महंगी SUV, आठ  फॉर्च्यूनर के बराबर कीमत
x
Lexus LX 500 SUV : लेक्सस कम्पनी ने अपनी सबसे महंगी कार को भारत में लांच कर दिया है।

Lexus LX 500 SUV Specifications And Details In Hindi : लग्जरी कार निर्माता कम्पनी Lexus ने भारत में अपनी सबसे महंगी एसयूवी Lexus LX 500 को लांच कर दिया है। इसे केवल डीजल पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 2.83 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं भारत में टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV की कीमत 32.58 लाख रूपए है, यानी की जिस कीमत पर Lexus LX 500 SUV को लांच किया गया है, उतने में आप 8 फार्च्यूनर कार खरीद सकते हैं। वहीं उत्सुकता और भी बढ़ जाती है की आखिर इतनी महंगी कार में क्या होगा? इसलिए हम आपको Lexus LX 500 SUV के की खूबियों के बारे में बताने जा रहें हैं।

Lexus LX 500 SUV Specifications

  • Lexus LX 500 SUV Engine : 3.3-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 डीजल इंजन दिया गया है।
  • Lexus LX 500 SUV Power : 304 बीएचपी की अधिकतम पावर जनरेट करता है।
  • Lexus LX 500 SUV Torque : 700 एनएम का पीक टॉर्क प्रोड्यूस कर सकता है।
  • Lexus LX 500 SUV Transmission : 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन।
  • Lexus LX 500 SUV 0 To 100 : मात्र 8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • Lexus LX 500 SUV Top Speed : 210 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करती है।

Lexus LX 500 SUV Features

लेक्सस की इस SUV में पिछले मॉडल की तुलना में इंटीरियर पर बदलाव देखने को मिलते हैं, डुअल-टोन इंटीरियर मिलता है। आगे की और पीछे की दोनों ही रो में सीटों के लिए इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट, 12.3-इंच की डिजिटल इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो फंक्शंस को भी सपोर्ट करता है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे एक और 7-इंच का डिस्प्ले है, जो की टेम्प्रेचर और अन्य कंट्रोल्स प्रदान करता है।

Next Story