ऑटो

लेम्बोर्गिनी ने लांच की 4.22 करोड़ रूपए की Urus Performante सुपर SUV, जानें पावर और फीचर्स

लेम्बोर्गिनी ने लांच की 4.22 करोड़ रूपए की Urus Performante सुपर SUV, जानें पावर और फीचर्स
x
Lamborghini Urus Performante Launch : लेम्बोर्गिनी ने इंडियन मार्केट में अपनी सुपर SUV लांच कर दी है।

Lamborghini Urus Performante Launch : लेम्बोर्गिनी ने अपनी सुपर SUV को भारत में लांच कर दिया है। कम्पनी ने इस कार को अगस्त में ग्लोबली लांच किया था। कीमत की बात करें तो इस कीमत में 10 से 12 फोर्ड एंडेवर या फॉर्चूनर खरीदी जा सकती हैं। Lamborghini Urus Performante के Key Specifications के बारे में के बारे में पूरी जानकारी शार्ट में बताने वाले हैं. जिसके बाद आपको पता चल सकेगा कि Urus Performante इतनी महंगी क्यों आती है।

Lamborghini Urus Performante Key Specifications

  • Urus Performante Engine : 3996 cc का 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन।
  • Urus Performante Power : यह इंजन 657 bhp मैक्सिमम पावर जनरेट करता है।
  • Urus Performante Torque : साथ ही 850 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • Urus Performante DriveTrain : AWD
  • Urus Performante Top Speed : 306 kmph
  • Urus Performante 0 To 100 : 3.3 सेकेण्ड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है।
  • Urus Performante Price : 4.22 करोड़ रूपए एक्स शोरूम है।

Lamborghini Urus Performante Competitors

Urus का नया हाई-परफॉर्मेंस वर्जन Audi RSQ8, Aston Martin DBX 707 और Maserati Levante Trofeo को टक्कर देगा।

Lamborghini Urus Performante Looks And Design

कूलिंग वेंट्स के साथ न्यू बोनट व बम्पर का डिजाइन पहले से अधिक एग्रेसिव लुक प्रदान करता है। साइड में नए वेंट्स के साथ रियर बम्पर भी नया डिजाइन किया गया है। 23 इंच के ऑप्शनल अलॉय व्हील्स के नए डिजाइन के अतिरिक्त ज्यादा बदलाव नहीं किये गए हैं।

कार के इंटीरियर की बात करें तो इसपर ब्लैक अल्केन्टारा रंग दिखाई देता है। सीट हेक्सागोनल डिजाइन में दिखाई देती हैं। जिस पर 'Performante' का बैज दिखाई देता है।

Next Story