ऑटो

साल 2022 में लांच हुई टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की कीमत और रेंज जानें

साल 2022 में लांच हुई टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की कीमत और रेंज जानें
x
Top 5 Electric Two Wheelers of 2022 : इस साल लांच होने वाली कुछ शानदार इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स के बारे में जानेंगे।

Top 5 Electric Two Wheelers of 2022 : साल के अंत के साथ में ही यह साल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए काफी अच्छा रहा है। खासकर की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों के लिए. ओला इलेक्ट्रिक की रिपोर्ट के मुताबिक इण्डिया में इलेक्ट्रिक बाइक्स की मांग 2021 में 1 प्रतिशत थी जो की 2022 में 6 फीसदी पर पहुंच गई है। इस साल कई इलेक्ट्रिक बाइक्स व स्कूटर लांच किये गए हैं. जिनमें से टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स (Top 5 Electric Two Wheelers Of 2022) के बारे में बताने जा रहें हैं।

Ola S1 Air - Top 5 Electric Two Wheelers Of 2022

ओला ने कुछ ही महीनों पहले अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच किया था। जिसकी शुरूआती कीमत 84,999 रुपये एक्स-शोरूम है। यह काफी ज्यादा फीचर लोडेड है। 2.5 kWh की बैटरी कैपेसिटी मिलती है। सिंगल चार्ज में 101 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है।

Oben Rorr - Top 5 Electric Two Wheelers Of 2022

ओबेन रोर एक इलेक्ट्रिक बाइक है, जो की 4.4 kWh बैटरी कैपेसिटी के साथ में आता है। सिंगल चार्ज में 200km की रेंज प्रदान करता है। शुरूआती एक्स शो रूम कीमत 1.03 लाख रुपये है।

Ather 450X Gen 3 - Top 5 Electric Two Wheelers Of 2022

एथर एनर्जी ने अपने बेस्ट सेलिंग स्कूटर के वर्जन 3 को लांच किया है। जिसमें कई अपडेट किये गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ बड़ी 3.7kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। जो की सिंगल चार्ज में 146 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। इस स्कूटर की कीमत 1.39 लाख रूपए एक्स- शो रूम है।

Hero Vida V1 - Top 5 Electric Two Wheelers Of 2022

हीरो कम्पनी ने 2022 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच किया था। जिसका नाम Hero Vida V1 है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। 165 किलोमीटर का रेंज प्रदान करती है। शुरूआती एक्स-शो रूम कीमत 1.45 लाख रुपये है।

Ultraviolette F77 - Top 5 Electric Two Wheelers Of 2022

2022 में लांच होने वाली सबसे महंगी इलेक्ट्रिक बाइक है। 10.3 kWh बैटरी पैक के साथ 30.2 kW इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। सिंगल चार्ज में 307 किमी का रेंज प्रदान करती है। इस बाइक की कीमत 3.80 लाख रुपये से 5.50 लाख रुपये एक्स शो-रूम है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story