ऑटो

चुटकियों में निकलेगी गाड़ी ठोक कर भागने वाले वाहन की जानकारी! ये है तरीका

चुटकियों में निकलेगी गाड़ी ठोक कर भागने वाले वाहन की जानकारी! ये है तरीका
x
जीवन में कई बार ऐसी स्थितियां बन सकती हैं, जिस समय किसी अन्य वाहन की जानकारी (How To Get Vehicle Details) की आवश्यकता हो सकती है।

How To Get Vehicle Details: वाहन (vehicle) को हम सड़क पर लेकर जाते हैं तो उस पर हल्की-फुल्की खरोंच लग जानी आम बात है। इसके अलावा जीवन में कई और भी तरह की स्थितियां बन सकती हैं, जिस समय किसी अन्य वाहन की जानकारी (How To Get Vehicle Details) चाहिए होती है।

वाहन की डिटेल्स में वाहन के मालिक का नाम (vehicle owner details), पता या अन्य तरह की जानकारी हो सकती है। वहीं, अगर वाहन की जानकारी सरकारी तौर पर उपलब्ध हो तो ये काम आसान हो सकता है। हालांकि,इन जानकारियों को हासिल करने के लिए आपके पास गाड़ी का नंबर (vehicle details by number plate) होना जरूरी है। आइए बताते हैं कि कैसे किसी अन्य गाड़ी की जानकारी हासिल की जा सकती है?

घर बैठे जानें वाहन की जानकारी

सभी गाड़ियों के नंबर अलग-अलग होते हैं, जिन्हें एक खास सीक्वेंस में तैयार किया जाता है। सरकार के नियम के अनुसार वाहन की आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर लेना हर किसी के लिए जरूरी है। बिना नंबर प्लेट के सड़क पर वाहनों को नहीं चलाया जा सकता है। वाहन के नंबर से व्यक्ति की जानकारी को हासिल करने में मदद मिल सकती है।

कैसे मिलेगी वाहन की जानकारी

अगर किसी कारण आप अन्य वाहन की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन प्रोसेस (Online Process) को अपना सकते हैं। सबसे पहले सरकार की वाहन पोर्टल (Vahan portal) https://vahan.nic.in/ वेबसाइट पर जाएं। यहां पर नो योअर व्हीकल डीटेल्स (Know Your Vehicle Details) पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। अब इसमें उस वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें जिसकी डिटेल्स आप हासिल करना चाहते हैं। नंबर को डालने के बाद आपके पास उस वाहन की जानकारी जैसे- चेसी नंबर, वाहन मालिक का नाम, पता, इंजन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर समेत अन्य जानकारियां स्क्रीन पर आ जाएंगी।

आपको बता दें कि कई बार इसमें मौजूद जानकारी पुरानी भी हो सकती है। कई चालक ऐसे भी भी होते हैं जो सेकेंड हैंड गाड़ी लेकर पुरानी डिटेल्स को अपडेट नहीं करते हैं। ऐसे में वाहन के मालिक का नाम और पता सभी डिटेल्ट पुराने ऑनर के नाम नजर आ सकता है। इसलिए सरकार के नियम के मुताबिक गाड़ी को बेचने या खरीदते समय जानकारी को जरूर अपडेट करवा लेना चाहिए।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story