ऑटो

Hyundai Motors इन कारों पर दे रही है 50 हजार तक का बंपर डिस्काउंट

Suyash Dubey | रीवा रियासत
9 Nov 2021 3:38 PM IST
Updated: 2021-11-09 10:26:35
Hyundai Motors
x
Hyundai Motors इन कार्स पर दे रही 50 हजार का बंपर डिस्काउंट, जानिए ऑफर से जुड़ी साडी जानकारियों के बारे में..

Hyundai Motors Disount: नवंबर के इस त्योहारों से भरे महीने में देश की अलग-अलग कंपनियां अपने उत्पादों पर विशेष छूट तथा ऑफर रखती है। धनतेरस के त्यौहार से लोग वाहनों को खरीदना शुरू करते हैं और इस बात को वाहन विक्रेता अच्छे से जानते हैं और उसका लाभ भी उठाते हैं।

हुंडई दे रहा है अपनी गाड़ियों पर 50 हजार की छूट


ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर कंपनी नए-नए ऑफर लाती है और त्योहारों के इस महीने में हुंडई ने अपने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने हेतु बहुत ही आकर्षक ऑफर प्रदान किया है, जिसमें हुंडई मोटर्स अपनी कई गाड़ियों पर 50 हजार का डिस्काउंट दे रहे हैं।

इन गाड़ियों पर मिल रहा है डिस्काउंट


हुंडई मोटर्स ने बंपर डिस्काउंट देते हुए लगभग कुल 10 गाड़ियों पर 50 हजार तक की छूट दी है जिसमें हुंडई की i10, i20, हैचबैक सेगमेंट सैंटरो, वरना जैसी कारें शामिल है। अगर आप दीपावली के बाद अब एक कार खरीदने का इरादा कर रहे हैं तो हुंडई की एसयूवी सिग्मेंट पर भी यह डिस्काउंट मिल रहा है जिसका आप लाभ उठा सकते हैं।

क्या है इन कारों की डिस्काउंट के साथ कीमत


Hyundai aura- 6 लाख रुपए की शुरुआती कीमत वाली हुंडई औरा, कि सब कॉम्पैक्ट सेडान जिसे ग्राहक उसकी आकर्षक डिजाइन और नए फीचर्स के कारण खरीदना पसंद करते हैं, सेडान के टॉप मॉडल की कीमत 9.36 लाख रुपए हैं। हुंडई सेडान के एसएक्स प्लस वैरीअंट पर 50 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है।

Hyundai i20- 6.91 लाख की कीमत से शुरू होने वाली हुंडई i20, हुंडई की प्रीमियम हैचबैक है और i20 को इसके सुपरस्पोर्ट डिजाइन के लिए युवाओं की पसंद भी माना जाता है। Hyundai i20 के एस्टा एएमटी वैरीअंट पर 40 हजार की छूट ग्राहकों को मिल रही है।

Grand i 10 NIOS- 5.28 लाख की शुरुआती कीमत वाली ग्रैंड i10 नेओस, हुंडई की फेमस हैचबैक है इसे इसके प्रीमियम फीचर्स के लिए पसंद किया जाता है। I10 के डीजल मॉडल पर हुंडई 25,000 तथा पेट्रोल मॉडल पर 17,300 तक का ऑफर दे रही है। हुंडई ने i10 के टर्बो वैरीअंट पर 50 हजार की छूट दी है।

Next Story