ऑटो

Creta, Seltos, Grand Vitara को टक्कर देने आ रही है Honda Elevate, जानें लॉन्च डेट

Honda Elevate SUV Revealed
x
Honda Elevate SUV Revealed: देश में लगातार नई-नई कार मॉडल्स की लॉन्चिंग हो रही है। कार मैनुफेक्टर्स एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस लेटेस्ट कार्स लॉन्च कर रहे हैं।

Honda Elevate SUV Revealed: देश में लगातार नई-नई कार मॉडल्स की लॉन्चिंग हो रही है। कार मैनुफेक्टर्स एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस लेटेस्ट कार्स लॉन्च कर रहे हैं। इसी बीच भारत में काफी पॉपुलर ब्रांड Honda ने भी अपनी अपकमिंग Compact SUV Honda Elevate को लॉन्च कर दिया है। सोशल मीडिया में Buzz क्रिएट करने में जुटा हुआ है।

बता दें हाल ही में कंपनी ने Honda Elevate की पहली झलक पेश की है। Honda ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से Honda Elevate का पहली झलक को शेयर किया। Honda ने ट्वीट कर जानकारी दी है की Compact SUV Honda Elevate का वर्ल्ड प्रीमियर 6 जून को होगा। इसका मतलब यह है की 6 जून को वर्ल्ड वाइड लॉन्च होगी। भविष्य में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara का Compact SUV Honda Elevate से करारी टक्कर होने वाली है।

Honda Elevate में कंपनी पैनारोमिक सनरूफ नहीं देने वाली है। टीजर के मध्ययाम से पता चलता है की इसमें Roof Tails, Shark Fin Antenna और Body Colored ORVMs शामिल हैं। अगर कीमत की बात की जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि होंडा एलिवेट (Honda Elevate) की कीमत 10.5 लाख से लेकर 20 लाख रुपए के बीच हो सकती है। Hyundai Creta की कीमत 10.87 लाख और 19.20 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है और अगर कंपनी को इनको टक्कर देनी है तो इसी रेंज में लॉन्च करना होगा।

Honda Elevate में संभावित इंजन

अगर इंजन की बात की जाए तो हौंडा ने अभी तक इस कार में दिए जाने वाले इंजन को लेकर तो कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में जो बात निकल के आ रही है इसमें 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story