ऑटो

अप्रैल 2021 में Scooter की बिक्री में Honda Activa सबसे आगे

Ankit Neelam Dubey
21 May 2021 11:17 AM GMT
अप्रैल 2021 में Scooter की बिक्री में Honda Activa सबसे आगे
x
Honda Activa leads Scooter sales in April 2021 | Scooter Sale in April 2021 | Honda Activa | Auto news in hindi | कोरोना महामारी के बीच भारत में अप्रैल 2021 में मार्च 2021 की तुलना में स्कूटर बिक्री में 9.02% की बढ़ोतरी देखी गयी है।

कोरोना महामारी के बीच भारत में अप्रैल 2021 में मार्च 2021 की तुलना में स्कूटर बिक्री में 9.02% की बढ़ोतरी देखी गयी है। देशभर में अप्रैल 2021 में स्कूटर के 2,66,989 यूनिट्स बिकी थी जबकि मार्च 2021 में 2,44,894 यूनिट्स बेचे गए है। स्कूटर की बिक्री में Honda की Activa का सबसे बड़ा हिस्सा है। पिछले 20 सालो में Honda ने भारत में Activa के 2.5 करोड़ यूनिट्स बेचे है।

Honda Activa दो वैरिएंट आती है - 110cc इंजन और 125cc इंजन।

BUY NOW - Strongest Mobile holders for Car Home or Office

Activa का अप्रैल 2021 में टोटल स्कूटर की बिक्री में लगभग 41% हिस्सा रहा है। Honda ने एक्टिवा के अप्रैल 2021 में 1,09,678 यूनिट्स बेचे है जो की मार्च 2021 की तुलना में 4.4% कम है।

भारत ने स्कूटर सेगमेंट की बिक्री के मामले में Suzuki की Access दूसरे नंबर पर है। Suzuki Access की अप्रैल 2021 में 53,285 यूनिट्स बेचे है जो मार्च 2021 की तुलना में दुगनी बिक्री है। मार्च 2021 में Access के 26,476 यूनिट्स बेचे है।

अभी ऑनलाइन मंगाए Corona की AYUSH-64 हर्बल टेबलेट्स - क्लिक करे

अप्रैल 2021 में बिक्री में TVS Ntorq 19,959 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर है। मार्च 2021 में Ntorq के 9,192 यूनिट्स बीके थे। Hero की स्कूटर Pleasure अप्रैल 2021 में 18,298 यूनिट्स के बिक्री के साथ चौथे स्थान पर है। Honda की दूसरी स्कूटर Dio 17,269 यूनिट्स के साथ पाचवे स्थान पर है।

अप्रैल 2021 में Suzuki Access, TVS Ntorq, Hero Pleasure, Suzuki Burgman और TVS Pep+ की बिक्री में मार्च 2021 की तुलना में बढ़ोतरी हुई है जबकि अप्रैल 2021 में Honda Activa, Honda Dio, TVS Jupiter, Hero Destini और Yamaha RayZR की बिक्री मार्च 2021 की तुलना में गिरावट आयी है।

ASUS के स्मार्टफोन खरीदने के लिए क्लिक करे

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story