ऑटो

Hero Passion Plus 2023: हीरो ने गुपचुप में फिर लॉन्च की बाइक, अब खुद की Splendor पर मंडराया खतरा, कीमत ₹80000 से कम

Hero Passion Plus 2023: हीरो ने गुपचुप में फिर लॉन्च की बाइक, अब खुद की Splendor पर मंडराया खतरा, कीमत ₹80000 से कम
x
Hero Passion Plus 2023 Price In Hindi: Hero MotoCorp भारत में काफी पॉपुलर ब्रांड हैं। इसका भारतीय Two Wheeler बाजार में काफी दबदबा रहा है।

Hero Passion Plus 2023 Price In Hindi, Nayi Passion Plus Ki Kimat: Hero MotoCorp भारत में काफी पॉपुलर ब्रांड हैं। इसका भारतीय Two Wheeler बाजार में काफी दबदबा रहा है। Hero MotoCorp हमेशा कॉस्ट एवं फ्यूल एफ्फिसिएंट गाड़ियां लांच करता आया है। इसलिए इसे भारत में खूब पसंद किया जाता है। अब एक बार फिर बाजार में तहलका मचने Hero MotoCorp अपनी आइकोनिक बाइक Passion Plus को लांच कर दिया है।

बता दें की करीब तीन साल बाद Hero MotoCorp की ओर से Passion Plus को एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। आइये जानते हैं इस बार इस बाइक में हीरो ने क्या बदलाव किये हैं, इस बाइक की क्या कीमत रहेगी और क्या नए फीचर्स दिए गए हैं ?

Hero Passion Plus 2023: फिर आई बाइक

Hero MotoCorp की ओर से एक बार फिर Passion Plus बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। बता दें की कंपनी ने साल 2020 के दौरान इस बाइक को बाजार से हटा दिया गया था। लेकिन एक बार फिर कंपनी ने इस बाइक को लॉन्च किया है।

Hero Passion Plus 2023: क्या हुए बदलाव

बता दें की हीरो की ओर से Passion Plus में कुछ नए चैंजेस किए गए हैं। नई पैशन प्लस में बॉडी पैनल्स पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। साथ ही इस बाइक को कुल तीन रंगों में उपलब्ध करवाया गया है। इन रंगों में Sport Red, Black Nexus Blue और Black Heavy Gray जैसे कलर ऑप्शंस शामिल हैं।

Hero Passion Plus 2023 Engine

Hero Passion Plus 2023 में इंजन की बात करें तो इसमें 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इसी के साथ ही नई Hero Passion Plus में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक और आई3एस को भी दिया गया है। इससे बाइक की एवरेज काफी बेहतर हो जाती है। बता दें की 100 सीसी इंजन से बाइक को 7.89 हॉर्स पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बार Hero Passion Plus 2023 को चार स्पीड ट्रांसमिशन के साथ लाया गया है। Hero Passion Plus 2023 के इंजन को बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों के मुताबिक अपडेट भी किया गया है।Hero Passion Plus 2023 में कुछ बेहतर फीचर्स को शामिल किया गया है। इनमें i3S Technology, Electric Start, Kick Start, Semi Digital Instrument Cluster, USB Charging Port, Side Stand Indicator जैसे फीचर्स हैं।

Hero Passion Plus 2023 Price

कंपनी की ओर से Hero Passion Plus 2023 को 76301 रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Next Story