ऑटो

Two-wheelers सेगमेंट में Hero MotoCorp भारत में No.1

Ankit Neelam Dubey
18 May 2021 1:27 PM GMT
Two-wheelers सेगमेंट में Hero MotoCorp भारत में No.1
x
Hero MotoCorp leads India in two-wheelers segment, has market share of 37.04% in financial year 2021 | Hero MotoCorp | Honda | TVS | Bajaj Auto | Royal Enfield | Two-wheeler news in hindi | भारतीय Two-wheeler निर्माता Hero MotoCorp का वित्तीय वर्ष

भारतीय Two-wheeler निर्माता Hero MotoCorp का वित्तीय वर्ष 2021 में मार्किट शेयर 37.04% रहा है। देशभर में Hero MotoCorp ने 2021 में 55.99 लाख यूनिट बेचे थे जो की 2020 में लगभग 62.31 लाख यूनिट था। कोरोना महामारी के चलते वित्तीय वर्ष 2021 में Hero MotoCorp की दुपहिया वाहन की बिक्री में वित्तीय वर्ष 2020 की तुलना में 10.1% की गिरावट आयी है।

अप्रैल 2021 की रिपोर्ट

अप्रैल, 2021 में 8,65,134 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी जिसमे हीरो मोटोकॉर्प ने 2,99,576 यूनिट्स बेचे है। अप्रैल, 2021 में Hero MotoCorp का कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री में 34.63% हिस्सा है जो इसे नंबर 1 बनाता है। हीरो स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, सुपर स्प्लेंडर, ग्लैमर और पैशन जैसे मॉडल कंपनी की कुल बिक्री में प्रमुख योगदानकर्ता हैं।
Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया 2,17,882 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। बिक्री के मामले में देश में जापानी दोपहिया निर्माता के लिए Activa Scooter और CB Shine दो प्रमुख वाहन रहे हैं।
तीसरे स्थान पर TVS मोटर कंपनी है जिसने 1,28,365 यूनिट्स की बिक्री की है और चौथे पायदान पर बजाज ऑटो रही है जिसने 98,041 इकाइयों की बिक्री दर्ज की है।

Royal Enfield देश का पांचवां सबसे बड़ा दोपहिया वाहन निर्माता है। चेन्नई स्थित बाइक निर्माता ने पिछले महीने मार्च 2021 में 60,189 यूनिट्स के मुकाबले अप्रैल 2021 में 42,120 यूनिट्स बेचीं है।
वही Yamaha और Suzuki ने 34,817 यूनिट्स और 33,699 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ छठे और सातवें स्थान पर है।

कोरोना महामारी का असर

देश में कोरोना महामारी के चलते दोपहिया उद्योग में मार्च 2021 की तुलना में अप्रैल महीने में बिक्री में 27.6% की गिरावट देखी गई है और two-wheeler इंडस्ट्री और अन्य वाहन निर्माताओं को इसका सामना करना पड़ा है। देशभर में वित्त वर्ष 2020 में दर्ज 1,74,16,432 यूनिट की तुलना में, वित्त वर्ष 2021 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री की 1,51,19,387 यूनिट को दर्ज किया गया है, जो कि 13.2% की गिरावट है।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story