ऑटो

कबाड़ की बाइक को बनाया इलेक्ट्रिक बाइक

कबाड़ की बाइक को बनाया इलेक्ट्रिक बाइक
x
अपने प्रतिभा को निखारकर किशोर कुमार ने कबाड़ की बाइक को बनाया इलेक्ट्रिक बाइक।

प्रतिभावान लोगों की हमारे देश में कमी नहीं है। यह क्या कर दें कुछ कहा नहीं जा सकता। हम कहना चाह रहे हैं कि पेट्रोल की बढ़ती कीमत की वजह से लोग बाइक के साथ नित नये प्रयोग कर रहे हैं। वही एक खबर मिल रही है कि एक ऐसे सख्स भी है जिन्होने कबाड़ी के यहां से बाइक खरीदी और उसे वेल मेंटेन इलेक्ट्रिक बाइक का रूप दे दिया। अब इस बाइक का उपयोग वह स्वयं कर रहे हैं।

कौन बना रहा बाइक

जानकारी के अनुसार बिहार के मधेपुरा के रहने वाले किशोर कुमार सिंह जो इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाते हैं साथ में शिक्षक भी हैं। वह विगत 10 वर्ष से पेट्रोल बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक बनाने में लगे हुए है। वह दो बाइक पहले भी बना चुके है लेकिन कुछ कारणों से वह नहीं चल पाई।

लेकिन किशोर कुमार सिंह ने हार नहीं मानी। उन्होने अपना प्रयास जारी रखा। इस बार वह एक कबाडी की यहां से 3 हजार रूपये में यमहा कंपनी की बाइक खरीदी। इसे इलेक्ट्रिक बाइक बनाने में जुट गये और सफल हो गये।

70 का दे रही एवरेज

किशोर कुमार ने जो बाइक बनाई है वह एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर का एवरेज दे रही है। वही इसकी स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक को बनाने में करीब 40 से 50 हजार रूपये का खर्च आया है ।

किशोर कुमार सिंह के सम्बंध में लोगों का यह भी कहना है कि वह बचपन से इलेक्ट्रिनिक चीजों में प्रयोग करते थे। कई बार ऐसा भी हुआ है कि जब इलेक्ट्रिनिक का कोई भी सामान कहीं ठीक नहीं होता था तो किशोर कुमार अपने जुगाड से ठीक कर देते हैं। इनका यही आत्मविश्वास इलेक्ट्रिक बाइक बनाने में मददगार साबित हुआ है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story