ऑटो

Bharat Taxi Launch: भारत में शुरू हुई पहली सरकारी कैब, ड्राइवरों को मिलेगा पूरा पैसा, यात्रियों को सस्ती राइड

Aaryan Puneet Dwivedi
5 Feb 2026 11:07 AM IST
Updated: 2026-02-06 12:04:45
Bharat Taxi Launch: भारत में शुरू हुई पहली सरकारी कैब, ड्राइवरों को मिलेगा पूरा पैसा, यात्रियों को सस्ती राइड
x
देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च हो चुकी है, ड्राइवरों से नहीं लिया जाएगा कोई कमीशन
  • भारत टैक्सी देश की पहली सहकारी कैब टैक्सी सर्विस
  • ड्राइवर होंगे मालिक, किसी तरह का कमीशन नहीं
  • अमित शाह दिल्ली में करेंगे आधिकारिक लॉन्च
  • सर्ज प्राइसिंग नहीं, यात्रियों को सस्ती राइड

देश की पहली सहकारी कैब टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ गुरुवार 5 फ़रवरी को आधिकारिक रूप से लॉन्च की गई है। इस नई app based taxi service की शुरुआत दिल्ली में हुई। ‘भारत टैक्सी’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जीरो-कमीशन मॉडल पर आधारित है, जिसमें ड्राइवरों से किसी तरह का कमीशन नहीं लिया जाएगा और वे खुद इस प्लेटफॉर्म के साझेदार और मालिक होंगे।

सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत टैक्सी’ का उद्देश्य ड्राइवरों को निजी एग्रीगेटर कंपनियों जैसे ओला और उबर के कमीशन आधारित मॉडल से आज़ादी दिलाना है। इस सेवा का ट्रायल 2 दिसंबर को दिल्ली और गुजरात के राजकोट में शुरू किया गया था, जिसे सफल बताया गया है।

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले 6 ड्राइवर्स को ‘सारथी’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इन ड्राइवर्स को कंपनी के शेयर सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे, जिससे वे इस प्लेटफॉर्म के वास्तविक हिस्सेदार बनेंगे।

Rewariyasat Logo

भारत टैक्सी ऐप

10,000

राइड्स रोजाना पूरी की जा रही हैं

150+ महिला ड्राइवर

‘बाइक दीदी’ के तहत जुड़ीं

6 जून 2025

प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया

₹10 करोड़+

ड्राइवरों को भुगतान

वर्तमान में दिल्ली-NCR और गुजरात में सर्विस शुरू
1 लाख+ रजिस्टर्ड यूज़र्स ऐप से जुड़ चुके हैं, 3 लाख+
ड्राइवर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं

जीरो कमीशन मॉडल: ड्राइवर की पूरी कमाई उसी की

भारत टैक्सी की सबसे बड़ी पहचान इसका जीरो-कमीशन मॉडल है। मौजूदा निजी कैब एग्रीगेटर कंपनियां जैसे Ola और Uber आमतौर पर ड्राइवरों की कमाई से 20% से 30% तक कमीशन वसूलती हैं। इसके उलट, भारत टैक्सी में हर राइड की 100% कमाई सीधे ड्राइवर को मिलेगी।

ड्राइवरों को केवल एक नाममात्र का दैनिक, साप्ताहिक या मासिक शुल्क देना होगा, जो प्लेटफॉर्म के संचालन के लिए लिया जाएगा।

Rewariyasat Logo

भारत में ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस की शुरुआत

कंपनी शुरुआत
ओला2012
माय कैब्स2013
उबर2013
रेपिडो2015
नम्मा यात्री2022

रिटायरमेंट सेविंग्स और ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम

भारत टैक्सी से जुड़ने वाले ड्राइवरों के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स और 5 लाख रुपए का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा।

Stay in the loop

Join WhatsApp Channel 🚀
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story