ऑटो

भगवंत मान ने पंजाब में BMW का प्लांट लगाने का एलान किया, कंपनी बोली ऐसा तो कुछ नहीं है

भगवंत मान ने पंजाब में BMW का प्लांट लगाने का एलान किया, कंपनी बोली ऐसा तो कुछ नहीं है
x
Bhagwant Mann BMW Plant In Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से वादा किया था कि BMW का कम्पोनेंट मैन्युफक्चरिंग प्लांट डाला जाएगा

Bhagwant Mann BMW Plant in Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अपने राज्य की जनता से झूठ बोला, उन्होंने कहा था कि पंजाब में जल्द जर्मनी की कार निर्माता कंपनी BMW अपना कम्पोनेंटन मैन्युफ़ैक्चरिंग प्लांट पंजाब में स्थापित करने वाली है। सीएम का ट्वीट वायरल हुआ तो BMW ने खुद सामने आकर इसकी सफाई दी

BMW ने कहा कि हमारा पंजाब में कम्पोनेंट पप्लांट शुरू करने का कोई प्लान नहीं है. जबकि भगवंत ने कहा कि BMW अपना कम्पोनेंट प्लांट पंजाब में शुरू करने वाली है. इसके बाद विपक्ष भगवंत मान और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमलावर हो गए. BJP और कांग्रेस ने भगवंत मान की क्रेडिबिलिटी पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री कहना शुरू कर दिया

भगवंत मान ने कहा था पंजाब में BMW का प्लांट खुलेगा


बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही ट्वीट करते हुए कहा था- विश्व प्रसिद्ध कार कंपनी BMW के हेड ऑफिस में उनके टॉप ऑफिशियल से मुलाकात हुई। उन्होंने बड़े स्तर पर कारों के पार्ट्स से संबंधित यूनिट पंजाब में लगाने के लिए हामी भरी। अभी उनका सिर्फ एक प्लांट चेन्नई में है।


इसके बाद BMW India ने सफाई देते हुए कहा कि फ़िलहाल पंजाब में BMW Component Manufacharing Plant शुरू करने का हमारा कोई प्लान नहीं है.

इसके बाद AAP ने सफाई देते हुए कहा कि प्लांट लगाने का प्रोसीजर लम्बा होता है, CM मान की बात BMW के हेडक्वाटर से हुई है ना कि BMW की भारतीय यूनिट से. BMW का डेलिगेशन फरवरी 2023 में पंजाब इन्वेस्ट समिट में आएगा, जहां आगे की पूरी योजना बनाई जाएगी। हम MOU नहीं पंजाब में असली इन्वेस्टमेंट ला रहे हैं

Next Story