ऑटो

2023 TVS Apache RTR 160 4V हुई लांच, जानें फीचर्स और टॉप स्पीड

2023 TVS Apache RTR 160 4V हुई लांच, जानें फीचर्स और टॉप स्पीड
x
2023 TVS Apache RTR 160 4V : दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस अपनी अपाचे RTR 160 4V का स्पेशल एडिशन लांच कर दिया है।

2023 TVS Apache RTR 160 4V : दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस (TVS) अपनी अपाचे (Apache) बाइक का नया लुक ला रहा है। जिसमें वाहन चालक को हैवी दो पहिया वाहन की तरह ही ड्राइविंग का आनंद प्राप्त होगा। अपाचे आरटीआर 160 4V (2023 Apache RTR 160 4V) के मुकाबले मैकनिकल एवं कास्मैटिक बदलाव किया है। इसमें सबसे अधिक विज़िबल चेंज इसका न्यू कलर स्कीम है जो की मैट वाइट और ब्राइट रेड के काम्बिनेशन में है। बाइक में नए फीचर्स के साथ रोड पर दिखाई देगी।

2023 Apache RTR 160 4V Looks

कंपनी ने नए किस्म की अपाचे के लुक में काफी बदलाव किया है। बाइक को अलग लुक देने के लिए अलॉय व्हील को रेड एंड ब्लैक कलर में रखा गया है. साथ ही सीट को भी काले और लाल रंग का कॉम्बिनेशन मिलता है. इसमें एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर भी हैं जो सेगमेंट में फर्स्ट हैं।

इस बाइक का सांउड भी अलग तरह से दिया है। इसका ट्वीकेड एग्जास्ट चलने के दौरान एक अलग व अच्छा साउंड करता है। तो वहीं इसमें पहले के मुकाबले टॉप स्पीड भी शानदार मिलने वाली है। अर्बन एवं रेन मोड में इसकी स्पीड 103 किमी जबकि स्पोर्ट मोड में 114 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

2023 Apache RTR 160 4V Price

अपाचे की नई लुक वाली बाइक की कीमत कंपनी ने एक्स शो रूम दिल्ली में 1,30,090 रखी है, यानि की हैवी टूव्हीलर बाइकों में यह आपके बजट में भी हो सकती है। बाइक के अन्य फीचर्स एवं और ज्यादा जानकारी कंपनी के शो रूम से ले सकते है।

Next Story