अनूपपुर

एमपी के अनूपपुर में पलट गई यात्रियों से भरी बस, मचा हड़कम्प

Sanjay Patel
24 Sep 2023 10:57 AM GMT
एमपी के अनूपपुर में पलट गई यात्रियों से भरी बस, मचा हड़कम्प
x
MP News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे।

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। जिनमें से 12 यात्रियों को चोटें पहुंची हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा। 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

तीन दर्जन यात्री थे सवार

यह हादसा अनूपपुर जिले के करनपठार थाना अंतर्गत घटित हुआ। यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग तीन दर्जन यात्री सवार थे। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में एक दर्जन यात्रियों को चोटें पहुंची हैं। जिन्हें उपचार के लिए बेनिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गनीमत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। इसकी सूचना मिलने पर करनपठार थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से बेनीबारी अस्पताल भिजवाया गया।

लखनऊ से कवर्धा जा रही थी बस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से कवर्धा जाने वाली बस क्रमांक सीजी 09 जेएल 7181 रविवार को हादसे का शिकार हो गई। यह बस अनियंत्रित होकर अनूपपुर जिले के करनपठार थाना अंतर्गत तुलरा घाटी के पास पलट गई। बताया गया है कि इस बस में सवार अधिकतर यात्री छत्तीसगढ़ निवासी हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां पर यह बता दें कि इसके पांच दिन पूर्व भी इसी मार्ग पर एक बस पलट गई थी। नवाब ट्रेवल्स की बस एमपी 52पी 0133 डिंडौरी से बेनीबारी जाते समय हादसे का शिकार हो गई थी। नगमला घाट के समीप गत दिनों हुए इस हादसे में 13 यात्रियों को चोटें पहुंची थीं। उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। बस की अनियंत्रित स्पीड हादसे को आमंत्रण देती हैं।

Next Story