अनूपपुर

अमरकंटक में हादसाग्रस्त हुई रीवा के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 4 गंभीर

Aaryan Puneet Dwivedi
16 Aug 2021 12:57 PM IST
Updated: 2021-08-16 08:52:45
अमरकंटक में हादसाग्रस्त हुई रीवा के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 4 गंभीर
x
श्रृद्धालुओं से भरी बोलेरो कार अमरकंटक में क्रीड़ा परिसर तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, साथ ही 4 लोग गंभीर बताए जा रहें हैं.

अनूपपुर जिले के अमरकंटक क्षेत्र के क्रीड़ा परिसर तिराहे के पास श्रृद्धालुओं से भरी बोलेरो कार दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार सवार श्रद्धालु रीवा से मां नर्मदा के उद्गम स्थल में दर्शन के लिए जा रहें थें। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, जबकि चार लोगों के गंभीर होने की खबर है।

पेड़ से टकरा गई बोलेरो

रीवा जिले के सेमरिया थाना के पूर्वा गांव से बोलेरो (MP17BA1608) से संतकुमार सोनी का परिवार रविवार सुबह 3 बजे अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल के दर्शन के लिए रवाना हुआ. सुबह 11 बजे अमरकंटक से 2 किलोमीटर पहले क्रीड़ा परिषद तिराहा के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई.

हादसे में संत कुमार सोनी की मौके पर मौत हो गई. मौके पर पहुंची अमरकंटक पुलिस ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते हुए 6 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया था. रविवार की देर रात उपचार के दौरान पत्नी और बेटी की मौत हो गई.

इनकी हालत खराब

संत कुमार सोनी (45) उनकी पत्नी अल्का सोनी (40), पुत्री पलक सोनी (10) की हादसे में मौत हो गई है, जबकि जयप्रकाश सोनी (43), पूर्व सोनी (3), दिव्यांश सोनी (8), प्रवीण सोनी (37) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल अनूपपुर में चल रहा है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story