बाॅस के अश्लील मैसेज से तंग महिला ने झाडू उठाकर की जमकर पिटाई!

एजेंसी। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। फिर चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का मैदान। गर्वमेंट जाॅब हो या फिर प्राईवेट जाॅब। हर जगह महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर देश की तरक्की में अपना अहम योगदान दे रही हैं। हैं। लेकिन हैरानी तब होती है जब समाज में बैठे कुछ लोगों की सोच आज भी वैसी की वैसी हैं।

Update: 2021-04-20 20:43 GMT

एजेंसी। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। फिर चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का मैदान। गर्वमेंट जाॅब हो या फिर प्राईवेट जाॅब। हर जगह महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर देश की तरक्की में अपना अहम योगदान दे रही हैं। हैं। लेकिन हैरानी तब होती है जब समाज में बैठे कुछ लोगों की सोच आज भी वैसी की वैसी हैं। उनकी सोच में आज भी कोई बदलाव नहीं आया हैं। वह आज भी महिलाओं को भोग की वस्तु समझते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आज भी महिलाएं सुरक्षित तो है, लेकिन कहां! शायद यह सवाल आज भी एक सवाल ही हैं। कुछ इसी तरह का एक मामला चीन के में सामने आया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हुआ। 

वायरल हो रहे वीडियो में आॅफिस में कार्य कर रही एक महिला कर्मचारी उस समय तैश में आ गई जब उसका बाॅस से उसे अश्लील मैसेज भेजा। जिससे देखते ही वह अपना आपा खो बैठी और समीप ही रखे झाड़ू को उठाया और बाॅस के केबिन में पहुंची। इस दौरान उसने अपने एक सहकर्मी को मोबाइल से वीडियो बनाने की बात कही। फिर क्या कैबिन में पहुंचते ही महिला ने सबसे पहले बाॅस को उसके द्वारा भेजा गया मैसेज दिखाया। फिर झाड़ू से उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई का यह वीडियो उसने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में महिला ने बताया कि उसका बाॅस काफी दिनों से उस पर बुरी नजर रखता था।

लेकिन वह चुपचाप इसे बर्दाश्त करती रही। क्योंकि उसे लगता था कि शायद जब बाॅस को मेरी तरफ से कोई रिएक्शन मिले तो वह सुधर जाए और इस तरह के मैसेज करना बंद कर दें। महिला बताती है कि उसकी शांति का बाॅस गलत फायदा उठाने लगा। वह पहले एक-दो मैसेज भेजा करता था। बाद में वह दिन एवं रात में भी इस तरह के मैसेज भेजने लगा। फोन काॅल करने लगा। मैंने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था। एक दिन मैं आॅफिस में वर्क कर ही रही थी।

उस समय मुझे अपने काम में कुछ परेशानी थी। जिसके कारण मैं टेंशन में थी। इसी दौरान जब मैंने मोबाइल उठाकर देखा तो बाॅस का फिर से एक मैसेज पड़ा हुआ था। बाॅस का यह अश्लील मैसेज देखकर मैंने अपना आपा खो दिया और समीप ही पड़े झाड़ू से उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसकी पूरी असलियत की कहानी अन्य स्टाफ के साथ बयां किया। महिला बताती है कि इस पूरे वाक्ये के बाद वह मुझसे माफी मांगने लगा। 

महिला ने लगाया आरोप

पीड़ित महिला का कहना है कि बाॅस उसे काफी दिनों से अश्लील मैसेज भेजा करता था। उसे बेवजह केबिन में बुलाकर फ्र्लट करता था। महिला का कहना था कि बाॅस का इस तरह का व्यवहार मेरे साथ ही नहीं बल्कि अन्य महिला कर्मचारियों के साथ भी था। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने महिला का जमकर सपोर्ट किया। तो वहीं वीडियो सामने आने के बाद बाॅस को नौकरी से निकाल दिया गया। जबकि महिला पर किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया। हालांकि यह वीडियो कब का इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। लेकिन यह पूरा मामला चीन के Heilongjiang प्रांत के Suihua शहर का है। 

Similar News