विन्ध्य : नदी में नहाने गये दो युवकों की डूबने से मौत

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:59 GMT

सतना की जिगनहट नदी में डूबने से दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है. मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके के जिगनहट पुल के पास है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नफीस और मोइन खान सतना के खूथी इलाके के रहने वाले थे. गुरुवार को दोनों अपने दर्जन भर साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए गए हुए थे. नहाने के दौरान दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए.

स्थानीय लोगों ने नदी में डूबे दोनों युवकों को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों को नहीं बचाया जा सका. सूचना के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम पहुंची. गोताखोरों की टीम ने दोनों युवकों को नदीं से बाहर निकाला. पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार यह पुल नीचा है, जिससे थोड़ी सी बरसात में पानी ऊपर आ जाता है . हर बरसात में यहां लोगों के डूबने की घटनाएं अक्सर होती रहती है इसके बावजूद यहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजामात नहीं है. लोग यहां नहाते हैं और बहती नहीं को ही पार करते हैं. स्थानीय लोगों के लिए नदीं का मुहाना वाहनों को धोने का अड्डा बना हुआ है.

Similar News