विंध्य सहित पूरे मध्यप्रदेश में होगी जोरदार बारिश, बस इतने दिन कर लीजिये इंतज़ार

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:57 GMT
भोपाल। दो दिन अच्छी बारिश के बाद आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज सुबह से धूप खिली हुई है। बारिश के अगले दौर के लिए अब तीन-चार दिन इंतजार करना पड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रदेश में 19 जुलाई तक प्रदेश में एक्टिव होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। बीते चौबीस घंटों में होशंगाबाद में 60.0, शाजापुर 57.0, उज्जैन 48.0, नौगांव 15.0, सतना 30.2, उमरिया 15.8 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। गुजरात में हवा में एक चक्रवात बना है। इस वजह से राजधानी में तीन-चार दिन बाद तेज बारिश होगी। गुजरात में हवा का चक्रवात बना, होगी तेज बारिश मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि भोपाल जिले में अब तक 309.4 मिमी बारिश हो चुकी है। यह अब तक की सामान्य बारिश 255.5 मिमी से 21 फीसदी ज्यादा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। गुजरात में हवा में एक चक्रवात बना है। इस वजह से भी भोपाल समेत प्रदेश भर में तेज बारिश होगी। बड़ा तालाब... 24 दिन के बाद 2.55 फीट तक बढ़ गया जलस्तर - 20 जून 2018 (1651.15 फीट) - 14 जुलाई 2018 (1653.70 फीट) - पिछले साल इन दिनों बड़े तालाब का लेवल 1660.50 फीट था

Similar News