Longest Cooking Marathon: रीवा की लता ने 81 घंटे तक लगातार खाना पकाकर बनाया रिकॉर्ड

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:09 GMT

रीवा। रीवा की शेफ लता टंडन ने लगातार 81 घंटे 11 मिनट तक खाना पकाने का रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार देर रात तक खाना पकाया। उन्हें एशिया बुक ऑफ द रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र सौंपा गया।

  • लता ने लगातार भोजन पकाने के अमेरिका के रिकी लुम्पकिन के 68 घंटे 30 मिनट और एक सेकंड के रिकॉर्ड को पार कर लिया है।
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का रिजल्ट तीन सप्ताह के अध्ययन के बाद जारी किया जाएगा।
  • इस बीच उन्हें खबर मिली थी कि केन्या की मलीहा मोहम्मद ने 75 घंटे तक लगातार खाना पकाने का दावा पेश किया है। इसके बाद अब लता ने 78 घंटे की चुनौती ली।
  • लता के खाना पकाने के दौरान होटल में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के दो सदस्य मौजूद रहे।

Similar News