UP सरकार ने कांवड़ यात्रा पर लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश एवं कोरोना संक्रमण के चलते लिया निर्णय

Uttar Pradesh Kanwar Yatra News /  उत्तर प्रदेश कांवड़ यात्रा न्यूज़ : सावन महीने में होने वाली कांवड़ (Kavad / kanwar) यात्रा को यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने रोक दिया है। जिसके चलते इस वर्ष भी बोल बंम की यात्रा शिव भक्त नही कर सकेगें। सरकार ने कांवड़ संघों से बातचीत के बाद कांवड़ यात्रा रद्द करने का फैसला किया है। दरअसल एक दिन पूर्व ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने योगी सरकार से कांवड यात्रा को रोकने के लिये कहा था। जिसके बाद यूपी की योगी सरकार ने यात्रा को रोकने का फैसला ले लिया है।

Update: 2021-07-18 13:38 GMT

Uttar Pradesh Kanwar Yatra News /  उत्तर प्रदेश कांवड़ यात्रा न्यूज़ : सावन महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा (Kanwar/ kavad Yatra) को यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने रोक दिया है। जिसके चलते इस वर्ष भी बोल बंम की यात्रा शिव भक्त नही कर सकेगें। सरकार ने कांवड़ संघों से बातचीत के बाद कांवड़ यात्रा रद्द करने का फैसला किया है। 

दरअसल एक दिन पूर्व ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने योगी सरकार से कांवड यात्रा को रोकने के लिये कहा था। जिसके बाद यूपी की योगी सरकार ने यात्रा को रोकने का फैसला ले लिया है।

कांवड यात्रा पर कोरोना का कहर 

यह दूसरा वर्ष है जब कांवड यात्रा रोकी जा रही है। गत वर्ष कांवड़ संघों ने सरकार के साथ बातचीत के बाद खुद ही यात्रा स्थगित कर दी थी। इस बार भी सरकार ने संघों की सहमति से ही यह फैसला लिया है। 

हालांकि, यूपी सरकार चाहती थी कि इस बार कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध न लगे। बल्कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत यात्रा निकाली जाए। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दूसरे राज्यों से बातचीत करने के निर्देश दिए थे।

उत्तराखंड सरकार ने सील की सीमा

उत्तराखंड (Uttara Kand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कांवड़ यात्रा स्थगित करने का आदेश 13 जुलाई को दिये थे। मुख्यमंत्री ने 22 जुलाई की सुबह से हरिद्वार की सभी सीमा सील करने का भी आदेश दिये है। तो वही अब यूपी सरकार ने कांवड यात्रा पर रोक लगा दी है।

Similar News