UP: दूसरे समुदाय में युवती ने की लव मैरिज, अब रखी जा रही इस तरह की शर्तें

UP News: यूपी के बांदा में युवती ने पुलिस अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार.

Update: 2022-06-05 13:15 GMT

UP News:  दूसरे समुदाय के लड़के से लव मैरिज करने वाली युवती अब घरेलू हिंसा एवं धर्म परिवर्तन के लिए दबाब बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस की शरण ली है। लड़की का अरोप है कि उसे ससुराल में तरह-तरह यतानाएं दी जा रही है। शासन-प्रशासन उसे न्याय दिलाए।

इस तरह का अरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले महबूब से कोर्ट मैरिज किया था। लेकिन उसके घर वाले अब उसे इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाब बना रहे है। इतना ही नही उसे तरह-तरह की यातनाएं देने के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोने के लिए दबाब भी बना रहे है। ऐसे करने पर उसे जिस्म फरोसी के धंधे में धकेलने तक की धमकी दे रहे है। बताया जाता है कि महिला 4 वर्ष पूर्व विवाह किया था। उसके बच्चे भी है, लेकिन वह पति के घर वालों की प्रताड़ना से अब तंग है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के घर के 6 सदस्यों के खिलाफ धर्म परिवर्तन अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News