UP Cabinet Expansion: यूपी मंत्रीमंडल में सात नए चेहरे शामिल, गुजरात का भी चला फंडा

UP की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करके सात नए मंत्री बनाए है।

Update: 2021-09-26 18:11 GMT

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने रविवार को एक बार फिर नए मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें एक कैबिनेट तथा 6 राज्य मंत्री बनाए गए है। मंत्रिमंडल विस्तार में गुजरात का फंडा न सिर्फ अपनाया है बल्कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी सरकार जाति समीकरण को भी साधने का प्रयास किया है। 7 नए मंत्रियों में जहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा शामिल हुए जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया गया है वही एक महिला को भी मंत्री मंडल में जगह दी गई है।

इन्हे मिली जगह

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। बरेली की बहेड़ी विधान सभा से विधायक क्षत्रपाल गंगवार पहली बार विधायक बने है और उन्हे मंत्री बनाया गया हैं। इसी तरह पलटू राम, दिनेश खटीक, संजय गौड़, धर्मवीर प्रजापति एंव महिला विधायक संगीता बलवंत विद को भी राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई।

पहली बार बने विधायकों को मौका

योगी कैबिनेट के इस विस्तार में खास बात यह रही कि पहली बार जीत कर लखनऊ पहुंचने वाले चेहरों को जगह दी गई है। तो वही जाति समीकरण को भी साधने का प्रयास किया गया है। ज्ञात हो कि गत माह भी योगी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में 22 मंत्रियों को शामिल किया था। तो वही 7 नए और मंत्री बन जाने से यूपी कैबिनेट लगभग पूरी छमता के साथ अब काम करेगी। चुनावी वर्ष होने के कारण सभी विभागों में अच्छे काम होने की उम्मीद भी है।

Tags:    

Similar News