UP Board Exam 2022: परीक्षा से पहले छात्र कर लें यह काम नहीं तो आएगी समस्या

UP Board Exam 2022 यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए है

Update: 2022-03-22 06:54 GMT

UP Board 10th 12th Results 2022

UP Board Exam 2022: उत्तर-प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही है। बोर्ड की यह परीक्षा 12 अप्रैल तक होगी। परीक्षा को लेकर बोर्ड के अधिकारी लगातार बैठक करके तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए है। जिससे समय पर बिना बाधा के परीक्षा पूरी करवाई जा सकें। वही परीक्षा केन्द्र प्रभारी सहित सम्बंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश भी जारी किए जा रहे है।

छात्र कर लें यह काम

बोर्ड के अधिकारियों ने छात्रों को निर्देश दिए हैं जो भी छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं। वे उस पर तुरंत अपने प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और संस्था की मोहर जरूर लगवाएं। ऐसा न करने की स्थिति में अभ्यार्थी को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा, दरअसल इस वर्ष बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड आनलाइन जारी किए हैं। इस साल पहली बार परीक्षार्थियों को भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी है।

तलाशी के बाद मिलेगा प्रवेश

परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए कड़े कदम बोर्ड के द्वारा उठाए जा रहे है। परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों को तलाशी ली जाएगी एवं एडमिट कार्ड की जांच सहित अन्य प्रक्रिया के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।

Tags:    

Similar News