शादी के दौरान दुल्हे का हाथ देखकर ठनका दुल्हन का माथा, रस्में पूरे होते ही मांगा तलाक

शादी-ब्याह जीवन का एक अहम हिस्सा है। इस दौरान ढेर सारी रस्में होती हैं। इन रस्मों को पूरा करके वर एवं कन्या दोनों को एक-दूसरे का अपना हम-सफर

Update: 2021-02-16 06:48 GMT

शादी के दौरान दुल्हे का हाथ देखकर ठनका दुल्हन का माथा, रस्में पूरे होते ही मांगा तलाक

शादी-ब्याह जीवन का एक अहम हिस्सा है। इस दौरान ढेर सारी रस्में होती हैं। इन रस्मों को पूरा करके वर एवं कन्या दोनों को एक-दूसरे का अपना हम-सफर चुनते हैं। लेकिन बिहार के बक्सर कुकढ़ा इटाहा में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शादी की सभी रस्में पूरी होने बाद दुल्हन ने दूल्हे से तुरंत तलाक मांग लिया। जब आप पूरा मामला जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।

खबरों की माने तो दूल्हा अपने घर कुकढ़ा से गांजीपुर स्थित दुल्हन के घर बड़े धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा। जहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को दिल खोलकर स्वागत किया। शादी की सभी रस्में हुई, लेकिन जब सुबह कबूलनामे की रस्म सामने आई तो दुल्हन ने दूल्हे को कबूल से इंकार कर दिया। उसने दूल्हे को कबूल करने की बजाय उससे तलाक मांग लिया। दुल्हन के इस रवैये से सभी लोग सख्ते में आ गए। लिहाजा दुल्हन को अपने-अपने तरीके से समझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन दुल्हन किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं हुई। उसने अंततः तलाक लेना ही उचित समझा।

दुकान जा रही युवती से Gang Rape, एकांत स्थान में छोड़कर भागे आरोपी…: Rewa Local News

इस वजह से टूटी शादी

खबरों की माने तो इस शादी की टूटने की प्रमुख वजह दुल्हे के हाथ में कुछ गड़बड़ी थी। यह समस्या उसे बचपन से थी। जिसे दूल्हे पक्ष द्वारा दुल्हन के परिजनों को नहीं बताया गया था। उक्त मामले की जानकारी जब दुल्हन को शादी के दौरान हुई तो वह तैश में आ गई। सुबह जब एक-दूसरे को स्वीकारने की रस्म हुई तो दुल्हन ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन का साफ कहना था कि दूल्हा पक्ष ने उनके साथ धोखा किया हैं।

दुल्हन का कहना था कि अगर दूल्हे के हाथ में कुछ दिक्कत थी तो उन्हें पहले इसे मामले की जानकारी देनी चाहिए। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जब शादी के दौरान यह वाक्या सामने आया तो इससे साफ है कि इन्होंने ढेर सारी बातें छिपाई होगी। लिहाजा दुल्हान लोगों के लाख समझाने के बाद भी इस शादी को राजी नहीं हुई और तलाक ले लिया। जिसके चलते दुल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौटनी पड़ी।

अंधविश्वास और महिला का पाखंड, भगाती हूँ भूत, बताती हूं हर पतियों के अवैध संबंध, पहुंच गई सैकड़ों महिलाएं….: Singrauli News

मौनी अमावस्या आज करें गंगा स्नान, पितृदोष शांत करने का दिन, उपाय ऐसे ….

UP : 6 साल के मासूम के साथ नाबालिग ने की दरिंदगी, मामला दर्ज

Similar News