Ration Card Name Cut List: राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर, जल्दी कटने वाले हैं अपात्र लोगों के नाम

Ration Card Cancellation: अपात्रों के कारण कई सारे पात्र लोग इस योजना का लाभ लेने से वंचित हैं, अब उन्हे उनका हक दिलाया जाएगा।

Update: 2022-07-25 10:50 GMT

Ration Card Name Cut List: गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न देने की योजना पर अपात्र भारी पड़ रहे हैं। इस भार को कम करने उत्तर प्रदेश सरकार राशन कार्ड निरस्तीकरण कार्यक्रम शुरू कर चुकी है। जांच कर पता लगाया जा रहा है किन अपात्र लोगों का नाम ज्ञान योजना में जुड़ा हुआ है। हर हाल में उनके नामों को काटकर नए पात्र लोगों के नाम जोड़े जाएंगे। यूपी सरकार (UP Government) का कहना है अपात्रों की इस भीड़ में कई सारे पात्र लोग इस योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। अब उन्हे उनका हक दिलाया जाएगा।

सर्वे का कार्य शुरू

इस योजना मे पात्र और अपात्र लोगों को चिन्हित करने के लिए सरकार सर्वे करवा रही है। इस सर्वे में प्रशासन के लोग घर घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। जिसमें कार्ड धारक (Ration Card Holders) से सवाल किए जाएंगे। उन सवालों के जवाब के अनुसार ही निश्चित किया जाएगा कि आप पात्र हैं या अपात्र।

जोड़े जाएंगे नाम

कुछ पात्र लोगों का नाम 2011 जनगणना मे नहीं जुड़ पाया था। और इसके बाद अब तक इस तरह कोई भी जनगणना नहीं की गई। जिससे इन अपात्र लोगों का नाम जोड़ा जा सके। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार पारिवारिक उपभोग व्यय सर्वेक्षण के माध्यम से जानकारी एकत्र कर लोगों का नाम जोड़ेंगी। साथ ही सर्वे में मिले अपात्र लोगों का नाम काटा भी जाएगा।

केवल जरूरतमंदों को मिलेगा खाद्यान्न

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अपात्र लोगों का राशन कार्ड की लिस्ट से नाम काट दिया जाएगा और केवल जरूरतमंदों को ही फ्री में राशन मिल सकेगा। इसके लिए सरकार अलग-अलग जिलों में शुरुआत भी कर चुकी है।

Tags:    

Similar News