Noida BJP Leader News: महिला से गाली देने और धक्का-मुक्की करने वाला बीजेपी का कथित आरोपी नेता फरार, पुलिस कर रही तलाश

BJP Leader Shrikant Tyagi: भाजपा नेता होने की पहचान बनाए श्रीकांत त्यागी (Shri Kant Tyagi) नाम के कथित भाजपा नेता को इस समय पुलिस ढूंढ रही है।

Update: 2022-08-07 12:23 GMT

BJP Leader Shrikant Tyagi:  भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवा कल घर में लगाया हुआ है। साथ ही घर में नेताओं तथा वीआईपी लोगों का आना-जाना बना रहता था। सोसाइटी में भाजपा नेता होने की पहचान बनाए श्रीकांत त्यागी (Shri Kant Tyagi) नाम के कथित भाजपा नेता को इस समय पुलिस ढूंढ रही है। इतनी सब खूबियां होने के बाद अगर पुलिस ढूंढ रही है तो मामला भी जबरदस्त होगा। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो को देखने के बाद पता चलता है कि श्रीकांत त्यागी नाम का यह शख्स एक महिला के साथ बदतमीजी कर रहा था। उसे धक्का दिया, गाली दी और अब फरार है।

कौन है श्रीकांत त्यागी

कभी भंगेल नामक गांव मे रहने वाले श्रीकांत त्यागी इस समय नोएडा थाना क्षेत्र के पास सोसाइटी में रह रहे हैं। लेकिन जब से यह बवाल हुआ है वह फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह तलाश कर रही है लेकिन श्रीकांत त्यागी का कहीं पता नहीं चल रहा है।

क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि इस समय नोएडा के जिस सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) नामक कथित भाजपा नेता रह रहे थे। उसी सोसाइटी की एक महिला के साथ श्रीकांत ने पेड़ लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद में अपना आपा खो दिया। महिला द्वारा उक्त पेड़ लगाने से मना कर रही थी। यह बात श्रीकांत को नागवार गुजरी और महिला को गाली देने के साथ ही उसे धक्का देकर हटने के लिए कहा। महिला द्वारा इस पूरे मामले की वीडियो तथा अपनी शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है।

सीएम से न्याय की गुहार

महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम से कहा है कि योगी आप कुछ करिए। महिला का कहना था कि मामले की शिकायत के बाद पुलिस आई उस समय श्रीकांत त्यागी अपने घर पर था। उसे घर से बाहर नहीं निकाला गया न ही उसे पुलिस थाने लेकर गई। इन सब बातों को लेकर महिला ने सीएम से कहा है कि महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए आप कुछ करिए।

सफाई दे रहा पुलिस प्रशासन

इस मामले पर अंकिता शर्मा एडिशनल डीसीपी नोएडा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। नोएडा पुलिस इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही डीसीपी का कहना है कि श्रीकांत त्यागी के संभावित ठिकानों पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

भाजपा ने झाड़ा पल्ला, दी सफाई

इस पूरे मामले पर भाजपा के सांसद राजकुमार चाहर सामने आए और उन्होंने खुलकर सारी बात सामने रखी। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में श्रीकांत त्यागी नाम का कोई व्यक्ति महिला से अभद्र व्यवहार करते हुए दिख रहा है। उन्होंने कहां की श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मेंबर कभी न था न कभी है। उसका किसान मोर्चा से कोई वास्ता नहीं है। प्रशासन उचित और कानूनी कार्यवाही करें। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Tags:    

Similar News