UP के कासगंज में विकास दुबे जैसी घटना : अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारने गए पुलिस के जवानो पर हमला, कांस्टेबल की मौत और निरीक्षक गंभीर रूप से घायल..

UP के कासगंज में विकास दुबे जैसी घटना : अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारने गए पुलिस के जवानो पर हमला, उत्तर प्रदेश / Kasganj News : प्रदेश के कासगंज

Update: 2021-02-16 06:48 GMT

UP के कासगंज में विकास दुबे जैसी घटना : अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारने गए पुलिस के जवानो पर हमला, कांस्टेबल की मौत और निरीक्षक गंभीर रूप से घायल..

उत्तर प्रदेश / Kasganj News : प्रदेश के कासगंज इलाके में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारने गए पुलिस के जवानो पर गुंडों ने हमला कर दिया। गुंडों द्वारा हमला किए जाने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और वहीं दूसरा बुरी तरह घायल हो गया।

कासगंज (Kasganj ) के जिला मजिस्ट्रेट सीपी सिंह के अनुसार, निरीक्षक और कांस्टेबल मंगलवार को कासगंज के नगला ढीमर गांव में अपराधियों की तलाश में गए थे, जहां उन पर हमला किया गया। DMने कहा, "एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, कांस्टेबल देवेंद्र की जान चली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांस्टेबल के परिवार के सदस्य को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और नौकरी देने की घोषणा की है।"

Kasganj News : DM CP Singh

मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी DM के बयान की पुष्टि की है। और कहा है मुख्यमंत्री ने घायल निरीक्षक के इलाज के लिए निर्देशित किया है और 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और कांस्टेबल के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

NSA के तहत होगी कार्यवाही

प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में पुलिस कर्मियों के कथित बंधक में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। NSA के तहत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

घटना ने दिलाई विकास दुबे कांड की याद। जिसमे उसे पकड़े गई पुलिस पर विकास दुबे और उसके साथियो ने हमला कर दिया था। जिसमे कई उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान सहीद हो गए थे।

भीषण सड़क हादसा / ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, 6 की मौत, 4 घायल

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News