बिना मास्क बैंक में प्रवेश किया तो गार्ड ने रेलवे कर्मचारी को मारी गोली, हालत गंभीर

Bareilly Bank Of Baroda Goli Kand : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) से बिना मास्क बैंक में प्रवेश करने पर रेलवे कर्मचारी को बैंक के सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली मारने की घटना सामने आई है।

Update: 2021-06-25 15:20 GMT

Bareilly Bank Of Baroda Goli Kand : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) से बिना मास्क बैंक में प्रवेश करने पर रेलवे कर्मचारी को बैंक के सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली मारने की घटना सामने आई है।

क्या है मामला 

बताया जा रहा है की जब रेलवे कर्मचारी राजेश बिना मास्क के बैंक में प्रवेश कर रहा था तो सुरक्षा गार्ड केशव ने मना किया। इस बात को ले कर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और फिर गुस्साए गॉर्ड ने राजेश के जाँघ में गोली मार दी। 

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के जंक्शन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) की बताई जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।राजेश का हास्पिटल में ईलाज चल रहा है। सुरक्षा गार्ड को पुलिस हिरासत में भेजा गया है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

Similar News